अमेरिकी ओटीटी पर रिलीज होगी भोपाल की

blog-img

अमेरिकी ओटीटी पर रिलीज होगी भोपाल की
नृत्यांगना तनिष्का हतवलने पर बनी फिल्म 'तनिष्का'

छाया : तनिष्का हतवलने के फेसबुक अकाउंट से 

भोपाल के फिल्मकार सुदीप सोहनी द्वारा भरतनाट्यम नृत्यांगना तनिष्का हतवलने के जीवन और कला पर बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'तनिष्का' अमेरिका के ओटीटी चैनल 'हेरिटेज' (America OTT channel 'Heritage') पर रिलीज होने जा रही है। संभवतः इसी सप्ताह इसका प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। 

बता दें कि साल 2018 में ‘तनिष्का’ की शूटिंग शुरू हुई और 3 साल बाद 2021 में फिल्म बनकर तैयार हुई। भारत सहित यूरोप, अमेरिका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज के बड़े फिल्म समारोहों में शामिल होने के साथ यह फिल्म लगभग 50 स्क्रीनिंग के बाद अब 'हेरिटेज' पर रिलीज हो रही है।

तनिष्का की माँ और नृत्य गुरु डॉ. मंजूमणि हतवलने  भी भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्हीं से तनिष्का ने डांस सीखा। उन्होंने बताया कि  तनिष्का के जीवन और प्रशिक्षण के बहाने यह फिल्म गुरु-शिष्य परम्परा के महत्व को दर्शाती यह फिल्म तनिष्का के भरतनाट्यम सीखने के आरंभिक वर्षों को दिखाती है। आधुनिक समय और बदलती जीवन शैली के बीच बच्चों में कला के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को यह फिल्म रेखांकित करती है। वे बताती हैं फिल्म जब शुरू हुई थी तब तनिष्का आठ साल की थी और वर्तमान में 14 साल की है। 

उल्लेखनीय है कि तनिष्का ने ढाई वर्ष की उम्र में भारत भवन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी पहली भरतनाट्‌यम प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में प्रस्तुति दे चुकी तनिष्का सोनी टीवी के कार्यक्रम सबसे बड़ा कलाकार की मेगा फाइनलिस्ट रहीं है। भरतनाट्‌यम नृत्य में अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों के लिए तनिष्का मध्यप्रदेश राज्य बालश्री, अहिल्या सम्मान (क्रिस्प मध्यप्रदेश द्वारा), नृत्य किशोरी, बाल नर्तकी, नृत्य रत्न आदि कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों सहित अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में कला सौरभनृत्य किशोरी, बाल नर्तक एवं कला ज्योति सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया 

संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...