सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली

blog-img

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

छिंदवाड़ा के पांजरा गांव की ग्रामीण महिलाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनोखी पहल कर रही हैं। गांव की महिलाओं ने ऐसी सीड बॉल तैयार की है, जो बंजर जमीन को भी हरियाली में बदल सकती है। लगातार घटते जंगल और सूखती धरती को बचाने के लिए शुरू हुई यह पहल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है।

महिलाओं का कहना है कि इस काम से न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

बिना लागत तैयार हो रही हैं सीड बॉल

ग्रामीण महिलाएं खेत की मिट्टी, चूल्हे की राख और गोबर की खाद को मिलाकर आटे की तरह गूंथती हैं। इसके बाद छोटे-छोटे लड्डू बनाकर उनमें अलग-अलग पेड़ों के बीज डाले जाते हैं। सूखने के बाद ये सीड बॉल तैयार हो जाती हैं। 

गांव की महिला शांता बघेल बताती हैं कि इन सीड बॉल को बनाने में किसी तरह का खर्च नहीं आता। घर और खेतों में आसानी से मिलने वाली चीजों से इन्हें तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि इससे धरती हरी-भरी होगी और लोगों को स्वच्छ हवा व बेहतर पर्यावरण मिलेगा।

सिर्फ देसी बीजों का इस्तेमाल

करीब दो महीने से इस काम में जुटी मीरा बघेल के अनुसार महिलाएं अपने घरों और खेतों के आसपास मिलने वाले देसी बीजों का उपयोग करती हैं। इनमें मुख्य रूप से इमली, अपराजिता, अमलतास और बबूल जैसे पौधों के बीज शामिल हैं। महिलाओं का मानना है कि स्थानीय जलवायु के अनुसार देसी बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और मजबूत पौधे बनते हैं। अब वे इन सीड बॉल को बाजार में बेचने की तैयारी भी कर रही हैं ताकि लोगों को खेतों और बंजर जमीन में पौधे लगाने का आसान विकल्प मिल सके। 

ये भी पढ़िए ....

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

झाबुआ में पर्यावरण के लिए महिला शक्ति एकजुट, एक महीने में 15 हजार से ज्यादा पौधे

पर्यावरण बचाने की चाह में बनाया बर्तन बैंक

10 हजार से ज्यादा सीड बॉल तैयार

महिलाओं ने अब तक करीब 10 हजार सीड बॉल तैयार कर ली हैं। इनका उपयोग खेतों की फेंसिंग और खाली जमीन को हरा-भरा बनाने में किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य तौर पर पेड़ों के हजारों बीज जमीन पर गिरकर खराब हो जाते हैं, लेकिन सीड बॉल तकनीक से बीज सुरक्षित रहते हैं और पौधे बनने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

क्या हैं सीड बॉल के फायदे?

वनस्पति शास्त्र विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा के मुताबिक सीड बॉल तकनीक पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद कारगर है।

सीड बॉल के प्रमुख फायदे 

• बंजर, पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से पौधे उगाए जा सकते हैं।

मिट्टी और गोबर की परत बीज को धूप, कीड़ों और पक्षियों से बचाती है।

• कम पानी में भी बीज अंकुरित होने की संभावना बढ़ जाती है।

खेत की जुताई या खुदाई की जरूरत नहीं पड़ती।

• कटे जंगलों और सूखी जमीन को दोबारा हरा-भरा बनाने में मदद मिलती है।

पेड़ अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर पर्यावरण शुद्ध करते हैं।

बारिश से पहले जमीन में डाली जाएंगी सीड बॉल

महिलाओं ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले इन सीड बॉल को खेतों और खाली जमीन पर फैला दिया जाएगा। पहली बारिश के बाद मिट्टी गीली होते ही बीज अंकुरित होकर पौधों में बदल जाएंगे।

उनका कहना है कि सीधे बीज डालने पर गर्मी और कीड़ों के कारण नुकसान होता है, जबकि सीड बॉल बीजों को सुरक्षित रखती है। साथ ही, जो पौधे अपनी जगह पर ही जड़ें बनाते हैं, वे ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक जीवित रहते हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : ईटीवी

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.