ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में

blog-img

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की युवा महिला क्रिकेटर रीना यादव लगातार अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से नई पहचान बना रही हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद रीना ने क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। ऑटो चालक की बेटी रीना यादव का चयन विमेंस मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (WMPL) में हुआ है, जहां उन्हें भोपाल बुल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

संघर्षों के बीच पूरा किया क्रिकेटर बनने का सपना

रीना शहडोल जिले के बुढार स्थित रुंगटा कॉलोनी की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था और उन्होंने इसी खेल में करियर बनाने का सपना देखा। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन पिता ने ऑटो चलाकर बेटी के सपनों को उड़ान देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

रीना बताती हैं कि उनके माता-पिता हमेशा उनके फैसलों के साथ खड़े रहे। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और आज मध्य प्रदेश की सीनियर महिला टीम तक पहुंच चुकी हैं।

ये भी पढ़िए ...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

इंदौर की अक्षिता का डीजी एनसीसी शूटिंग टीम में चयन

बैतूल की कीर्ति का इंडिया कैंप में चयन, बीयू की निधि ने कयाकिंग-कैनोइंग में जीते तीन पदक

 

शहडोल क्रिकेट अकादमी से शुरू हुआ सफर

रीना यादव ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग शहडोल क्रिकेट अकादमी से ली। इसके बाद उनका चयन शिवपुरी स्थित महिला क्रिकेट अकादमी में हुआ, जहां वह वर्तमान में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं। वह समय-समय पर शहडोल आकर भी अभ्यास करती हैं और अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं।

WMPL में भोपाल Bulls टीम ने लगाया दांव

रीना का हाल ही में विमेंस मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (WMPL) के दूसरे सीजन के लिए चयन हुआ है। इस बार उन्हें भोपाल बुल्स ने अपनी टीम में जगह दी है। इससे पहले वह बुंदेलखंड बुल्स टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

रीना एक राइट हैंड बल्लेबाज हैं और पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मान रहे हैं।

कोच ने बताई रीना की कहानी

शहडोल क्रिकेट अकादमी के कोच सोनू रॉबिंसन के अनुसार, रीना पिछले 10 वर्षों से शहडोल संभाग के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। उन्हें पहली बार स्कूल गेम्स के दौरान देखा गया था, जिसके बाद अकादमी में प्रैक्टिस के लिए बुलाया गया।

कोच के मुताबिक, रीना ने अपनी मेहनत और अनुशासन से अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। अब WMPL में चयन उनके करियर का बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

 

ये भी पढ़िए ...

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय हॉकी टीम में शामिल नामी गीताश्री

उपलब्धियां

• मध्य प्रदेश अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व

• मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम में चयन

• सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह

• WMPL 2026 में भोपाल बुल्स से चयन

• राइट हैंड बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर के रूप में पहचान  

सन्दर्भ स्रोत : ईटीवी

छाया : रबिन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के फेसबुक पेज पर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...