‘लापता लेडीज’ में  दमदार अभिनय

blog-img

‘लापता लेडीज’ में  दमदार अभिनय
से छा गई छिंदवाड़ा की खुशबू

छाया : खुशबू चौबितकर के फेसबुक अकाउंट से

भोपाल।  पहले रंगमंच पर अपनी पहचान बनाई फिर फिल्मों में अभिनय के दम पर अपनी महक बिखेर रही हैं भोपाल की रंगकर्मी खुशबू चौबितकर। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपने श्रेष्ठ अभिनय से तारीफें बटोर रहीं खुशबू मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं।  इसके पहले ‘पंगा’ में भी उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। 

फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहीं खुशबू बताती हैं कि अभिनय में रुचि के चलते उन्होंने भोपाल के नाट्य महाविद्यालय से अभिनय की बारीकियां सीखीं। रंगमंच से अभिनय की शुरुआत करने के बाद कई टीवी शोज और वेबसीरीज में काम किया. कई नाटकों में श्रेष्ठ अभिनय का खिताब भी हासिल किया। सावधान इंडिया की अनेक सीरिज कीं।  इसी राह पर चलते हुए उन्हें फिल्म ‘पंगा’ में काम करने का अवसर मिला। उनके परिवार में कोई भी अभिनय से नहीं जुड़ा हुआ है, हालांकि संगीत से परिवार का जुड़ाव रहा है।

लापता लेडीज किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसकी शूटिंग सीहोर हुई है। प्रख्यात अभिनेता रविकिशन के अलावा सभी कलाकार मप्र ओर छत्तीसगढ़ के हैं। इस फिल्म में खुशबू ने असाधारण अभिनय किया है। इस फिल्म के बाद खुशबू को अनेक फिल्मों और वेब सीरिज में मौका मिल रहा है।

संदर्भ स्रोत : पत्रिका

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...