स्नेहा गुप्ता न्यूयॉर्क के नैस्डैक टॉवर पर

blog-img

स्नेहा गुप्ता न्यूयॉर्क के नैस्डैक टॉवर पर
फीचर होने वाली भारत की पहली महिला

छाया :  लिंक्डइन

भोपाल की स्नेहा गुप्ता (sneha gupta) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। उन्हें न्यूयॉर्क (new york) के टाइम्स स्क्वायर (times square) में नैस्डैक टावर (nasdaq-tower) में माइलस्टोन सर्कल्स (milestone circles) प्रोग्राम के तहत फीचर किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली स्नेहा भारत की पहली और एकमात्र महिला हैं, जिन्हें नैस्डैक टावर पर जगह मिली। मूल रूप से मध्यप्रदेश के सतना के टिकुरिया टोला (satna-tikuria-tola) की रहने वाली स्नेहा की यह उपलब्धि उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल करती है।

उनके भाई अंकुर गुप्ता ने उनकी सफलता पर कहा कि “यह उपलब्धि साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और समर्थन के साथ हमारे क्षेत्र की लड़कियां भी विंध्याचल की सीमाओं से आगे निकल कर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।"

बता दें कि स्नेहा न केवल एक उद्यमी हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में अग्रणी रहते हुए लगातार नए मानक स्थापित कर रही हैं। इन्फिनिटी वर्स (InfinityVerse) की सह-संस्थापक के रूप में सक्रिय स्नेहा नैस्डैक एंटरप्रेन्योरल सेंटर (entrepreneurial center) में एंटरप्रेन्योरशिप मेंटर (entrepreneurship mentor) भी हैं, वह सतना की एकमात्र महिला हैं जो इस पद पर हैं। इससे पहले वे सोनी नॉर्थ अमेरिका की प्रोडक्ट एंथूजिआस्ट, अनअकैडेमी की गेट-सीएस एजुकेटर और एप्पल रिकॉग्नाइज्ड टीचर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे गूगल डब्ल्यूटीएम एंबेसडर (google wtm ambassador) और फायरबेस कंज्यूमर एडवाइजरी काउंसिल मेंबर के रूप में भी काम कर रही हैं।  

प्रौद्योगिकी और शिक्षा में अपने योगदान के अलावा स्नेहा ने फैशन उद्योग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने वोग मॉडल के रूप में पहचान अर्जित की है। स्नेहा को पीवीआर आईनॉक्स सिटाडेल मॉल में भी फीचर किया गया था। इतना ही नहीं, उनका नाम नासा के यूरोपा क्लिपर मिशन के तहत बृहस्पति के चंद्रमा पर भेजा गया है।

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर/ लिंक्डइन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पर्यटकों को  विरासत से रूबरू
न्यूज़

पर्यटकों को  विरासत से रूबरू , करा रहीं रेखा और वंदना

36 साल से रेखा चोपड़ा तो 24 साल से टूरिस्ट गाइड हैं वंदना दुबे

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब
न्यूज़

गोंडी भाषा में आ रही ‘द लिटिल प्रिंस’ किताब

खास बात यह है कि इस संस्करण के लिए परधान गोंड समाज की महिलाओं ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कहानी से प्रेरित होकर अपनी...

ऐश्वर्या  विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस
न्यूज़

ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने जीता मेडलियन फॉर एक्सीलेंस

जबलपुर की ऐश्वर्या  ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को
न्यूज़

 रतलाम की बबली ने दिव्यांगता को , ताकत बनाकर हासिल किया मुकाम

तीन उंगलियों से रच दिया इतिहास: गंभीर बनीं देश की मशहूर ब्यूटीशियन, rष्ट्रपति पुरस्कार और देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं...

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा
न्यूज़

सेवा और समर्पण की मिसाल: पन्ना की डॉ. दुर्गा

दुर्गा-ने-बेसहारा-वृद्धों-की-सेवा-करने-और-नशे-की-लत-से-पीड़ित-लोगों-को-नई-राह-व-बेहतर-जीवन-देने-की-जिम्मेदारी-अपने-हाथों...

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय
न्यूज़

छतरपुर की 3 महिला सरपंच राष्ट्रीय , मंच पर साझा करेंगी सफलता की कहानी

प्रेजेंटेशन देने दिल्ली में आमंत्रित छतरपुर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में किये महिला व बालिका हितैषी उल्लेखनीय कार्य.