मास्टर्स नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप : पूनम

blog-img

मास्टर्स नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप : पूनम
ने लगातार 11वीं बार जीता राष्ट्रीय खिताब

​​​​​छाया : पूनम तत्ववादी के फेसबुक अकाउंट से 

राजधानी भोपाल की विक्रम अवार्डी शटलर पूनम तत्ववादी ने लगातार 11वीं बार मास्टर्स नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। पंचकुला (हरियाणा) में सम्पन्न 46वीं मास्टर्स नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में पूनम ने 55+ वर्ग में एकल व युगल खिताब जीते। महिला 55+ वर्ग के एकल फाइनल में शीर्ष वरीयताधारी पूनम ने छत्तीसगढ की संगीता राजगोपालन को 18-21, 21-16 (रिटायर्ड) से हराकर लगातार 11वीं बार एकल खिताब अपने नाम किया।

इसके पहले पूनम 40+ वर्ग में एक, 45+ वर्ग में लगातार पॉंच तथा 50+ वर्ग में 5 बार नेशनल चैम्पियन बनी हैं। 55+ वर्ग के युगल वर्ग में पूनम ने संगीता राजगोपालन के साथ मिलकर बलविंदर कौर सापरा-सुजेन की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से पराजित कर दोहरी सफलता अर्जित की।

उल्लेखनीय है कि भोपाल की पूनम तत्ववादी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे तीन बार वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में कॉस्य पदक जीत चुकी हैं।

संदर्भ स्रोत : एक्सप्रेस मीडिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...