वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर बनी भोपाल की मुस्कान

blog-img

वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर बनी भोपाल की मुस्कान

छाया : दैनिक भास्कर 

भोपाल। शहर की मुस्कान खान का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (टेक्निकल ब्रांच) के तौर पर हुआ है। उन्होंने देशभर में छठीं रैंक हासिल की है। मुस्कान ने 2016 में 12वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से पास की थी। इसके बाद उन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) श्री वैष्णो विश्वविद्यालय, इंदौर से किया। मुस्कान के पिता एम.एच. खान जवाहर नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं।

भाई की वर्दी से मिली प्रेरणा

मुस्कान के भाई का कुछ साल पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर चयन हुआ था। भाई को वर्दी में देख उनसे प्रेरित हुई। उसी समय से उन्होंने भी भारतीय वायुसेना में जाने का सपना देखा। मुस्कान के भाई ने बी.टेक किया है, और वे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

ये भी पढ़िए ....

पहले प्रयास में इंदौर की अनुष्का तिवारी का एनडीए में चयन, एयरफोर्स में सेवा देंगी

 

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

3 प्रयासों के बाद सफलता

मुस्कान ने बताया कि उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) दिया और पास किया। इसके बाद 5 दिन का एसएसबी टेस्ट हुआ, जिसमें फिजिकल, साइकोलॉजिकल और इंटरव्यू के जरिए ऑफिसर लाइफ क्वालिटीज की जांच होती है। एसएसबी पास करने के बाद मेडिकल होता है और फिर मेरिट लिस्ट जारी होती है। वे बताती हैं इसके पहले वे दो बार एग्जाम दे चुकी थीं । पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन मैंने हार नहीं।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...