मुलताई की प्रियंका को यूपीएससी

blog-img

मुलताई की प्रियंका को यूपीएससी
सीएमएस में ऑल इंडिया 47वीं रैंक

छाया: हमदर्द न्यूज डॉट इन

मुलताई। नगर की बेटी प्रियंका ने यूपीएससी सीएमएस ऑल इंडिया में 47वीं रैंक हासिल कर मुलताई सहित पूरे बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। 8 दिसंबर 2023 को जारी हुए यूपीएससी सीएमएस 2023 के रिजल्ट में  नगर के इंदिरा गांधी वार्ड की रहने वाली साधारण से परिवार की प्रियंका पंजाबराव पवार ने ऑल इंडिया में 47वीं रैंक प्राप्त की है। 

प्रियंका ने दसवीं की पढ़ाई मुलताई एक्सीलेंस स्कूल हिंदी मीडियम से 2014 में पूरी की थी, जहां पर उनका चयन सुपर हंड्रेड योजना के तहत इंदौर के गवर्नमेंट मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां से उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूर्ण की। जिसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से एमबीबीएस किया, जहां अभी उनकी इंटर्नशिप चल रही है। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी सीएमएस की तैयारी भी की, वे बताती है कि नीट पीजी की तैयारी के साथ साथ पिछले 6-7 साल के यूपीएससी सीएमएस के पेपरों से तैयारी की, जिससे उन्हें सफलता हासिल करने में सहायता मिली।

उन्होंने बताया की इंटरव्यू के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखकर तैयारी की थी। यह सब सेल्फ स्टडी से ही संभव हो पाया और इसके बाद यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप हिंदी मीडियम से पढ़ कर आए हैं या इंग्लिश मीडियम से, आपकी मेहनत होनी चाहिए तो आप कोई भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

संदर्भ स्रोत: देशबन्धु

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...