10वीं एशियन पेसिफिक डीफ गेम्स-2024 : मप्र खेल अकादमी

blog-img

10वीं एशियन पेसिफिक डीफ गेम्स-2024 : मप्र खेल अकादमी
की गौरांशी और कनिष्का करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

भोपाल। मलेशिया के क्वालालम्पुर में 1 से 8 दिसम्बलर तक आयोजित 10वीं एशियन पेसिफिक डीफ गेम्स में मध्यप्रदेश की 2 होनहार खिलाड़ी बैडमिंटन की गौरांशी शर्मा और ताईक्वान्डो अनिष्का शर्मा ने भारतीय दल में जगह बनाई है। दोनों खिलाडी मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की हैं।

गौरांशी शर्मा की खेल उपलब्धियां

गौरांशी शर्मा मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर की अंतर्राष्ट्रीय डीफ खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्हें यूनिसेफ ने भारत का एम्बेसडर बनाया है। इसके तहत उन्हें सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क, अमेरिका में आयोजित एक वैश्विक युवा सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने उनके अनुभवों को साझा करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिये नेटवर्क तैयार करना था।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरांशी की प्रमुख उपलब्धियां

डीफ ओलंपिक-2022 (ब्राजील) में गौरांशी ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 6वीं वर्ल्ड यूथ बैडमिंटन चैम्पियनशिप ब्राजील-2023 में उन्होंने एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरी यूथ और 6वीं एशिया पेसिफिक डीफ बैडमिंटन चैम्पियनशिप थाईलैंड- 2022 में 1 कांस्य पदक अर्जित किया। तीसरी वर्ल्ड यूथ डीफ बैडमिंटन चैम्पियनशिप ब्राजील-2003 में गौरांशी ने कांस्य पदक जीत कर अपने प्रदर्शन को और मजबूती दी। इन पदकों के साथ गौरांशी शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर 11 पदकों के साथ देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस अद्वितीय उपलब्धियों ने उन्हें डीफ खिलाड़ियों के बीच एक प्रेरणा स्त्रोत बना दिया।

कनिष्का शर्मा की खेल उपलब्धियां

कनिष्का शर्मा मध्यप्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी भोपाल की होनहार खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई 7वीं राष्ट्रीय पैरा ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप-2024 में 65 किग्रा. भार वर्ग स्वर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फरवरी-2024 में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ डीफ द्वारा आयोजित ताईक्वांडो चयन ट्रॉयल में उन्होंने कानपुर, उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर वर्ल्ड डीफ ताईक्वांडो चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। कनिष्का बचपन से सुनने ओर बोलने से असमर्थ हैं। इसके बावजूद उन्होंने सामान्य खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक और राजस्थान में आयोजित दूसरी इंडिया ताईक्वांडो जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो उनके समर्पण और दृढ़ता को दर्शाता है। कनिष्ठा वर्तमान में ताईक्वांडो अकादमी भोपाल में मुख्य प्रशिक्षण श्री जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक श्री अर्जुन सिह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान
न्यूज़

इंदौर की राधाबाई : 65 साल की उम्र में संभाली मोची की दुकान

पति और बेटे की मौत के बाद उनके काम को बढ़ाया आगे. बेटियों पर बोझ बनने के बजाय चुना आत्मनिर्भर रास्ता, जी रही हैं सम्मान...

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली
न्यूज़

सीड बॉल से बंजर जमीन को हरियाली , में बदल रहीं छिंदवाड़ा की महिलाएं

मिट्टी-गोबर की गेंद से उगेंगे हजारों पेड़, महिलाओं ने शुरू की अनोखी मुहिम

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...