नेशनल केनो सलालम : तेज बहाव में

blog-img

नेशनल केनो सलालम : तेज बहाव में
बाथम बहनों ने दिखाया दम, जीता सोना

भोपाल। कर्नाटक में पिछले दिनों नेशनल केनो सलालम में भोपाल की तीन चचेरी बाथम बहनों मानसी, सानिया  और जानवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये। तीनों ने टीम इवेंट में यह पदक जीता है। उल्लेखनीय है कि टीम इवेंट में एक साथ तीनों खिलाड़ियों को तेज बहाव वाले व्हाइट वाटर में 21 गेट से अप- डाउन करना होता है। अगर एक का एक गेट भी मिस हुआ तो तीनों के पाइंट कटते हैं। ऐसे साहस और संतुलन के खेल में तीनों ने एक जैसा प्रदर्शन किया और स्वर्ण जीता है।

तीनों छोटी झील में  कोच कुलदीप सिंह कीर के मार्गदर्शन में इस खेल का प्रशिक्षण ले रही तीनों बहनें 12वीं की छात्राएं हैं. इन सभी ने दो साल पहले ही इस खेल को शुरू किया है। तीनों बहनों का पानी से पुश्तैनी नाता है, इसलिए इस खेल को समझने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा।

एशियन में कांस्य पदक जीत चुकी हैं मानसी

मानसी बाथम पहले एशियन केनो सलालम में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनके नाम ‘खेलो इंडिया’ में भी एक स्वर्ण है। रेहटी नेशनल, मालावार नेशनल में वह क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। मानसी बताती हैं कि किसी भी टूर्नामेंट में भागीदारी करने के लिए दो-तीन दिन पहले जाना पड़ता है ताकि वहां के बहाव के हिसाब से तैयारी कर सकें। क्योंकि हम अभ्यास फ्लैट वॉटर में करते हैं। मानसी ने अपना बचपन पिता राजेश बाथम के साथ नाव में बिताया। वह रोज सुबह 6 से 9 बजे तक पिता के साथ मछली पकड़ती थीं। इस दौरान तैराकी का हर गुर खुद ही सीख लिया। वर्ष 2017 में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद भी मानसी की हर शाम तालाब किनारे बीतती थी। मानसी को उनके भाई ने कैनो सलालम खेलने के लिए प्रेरित किया।

सानिया का पांचवां स्वर्ण पदक

सानिया बाथम का यह पांचवां स्वर्ण पदक हैं। इससे पहले वह अलग-अलग इवेंट में  स्वर्ण जीत चुकी हैं। छोटी झील में पहले घर के पीछे ही अभ्यास करने वाली सानिया बताती हैं कि हम चूंकि तलाब के किनारे ही रहते हैं, इसलिए पानी से डर बचपन में ही निकल गया था, हम बहनें तभी तैरना सीख गए थे। हमने तैरना भी एक साथ ही सीखा। फिर क्लब भी एक साथ ज्वाइन किया और अब पदक भी साथ ही जीत रहे हैं।

जानवी ने एक ही इवेंट में तीन पदक जीते

आईईएस पब्लिक स्कूल रातीबड़ में अध्ययनरत जानवी ने टीम इवेंट में एक स्वर्ण और एक रजत जीतने के अलावा एक रजत पदक व्यक्तिगत में भी जीता है। वे तीन इवेंट में उतरी थी और तीनों में ही उन्होंने पदक हासिल किये। इससे पहले वे थाईलैंड गई थी, जहां एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वे बताती हैं वाटर स्पोर्ट्स ही मेरा करियर है और इसी में आगे बढ़ना है।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य
न्यूज़

दो बहनें, एक मिशन : 10 हजार से ज्यादा लड़कियों का बदला भविष्य

जहां चुप्पी थी, वहां ‘समर्पण’ संस्था  ने शुरू किया संवाद मासिक धर्म की चुप्पी टूटी, स्कूल लौटीं हजारों लड़कियां

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन
न्यूज़

नीमच की पूजा का अखिल भारतीय गार्ड ऑफ़ ऑनर में चयन

पूजा  ने अपनी उत्कृष्ट ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर ऑल इंडिया गार्ड ऑफ़ ऑनर टीम में अपना स्थान पाया। प्रदेश...

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन
न्यूज़

विदिशा की इशिका मीणा का वर्ल्ड कप में चयन

मध्य प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी, शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

परंपरागत कला को बाज़ार तक
न्यूज़

परंपरागत कला को बाज़ार तक , पहुँचा रही स्मृति की संस्था ‘साथिया’

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया और ‘सा...

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक: 
न्यूज़

डायबिटीज कंट्रोल के लिए हर्बल ड्रिंक:  , डॉ. रुपाली की खोज को मिला पेटेंट

21 प्रतिशत तक कम हुआ लोगों का शुगर लेवल, सफल ट्रायल के बाद मिला पेटेंट

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम
न्यूज़

शुचि मुले ने अंग्रेजी फिल्म के लिए बनाए 62 हजार पेंटेड फ्रेम

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इंटरनेशनल आर्टिस्ट बनने तक का सफर,  भारत लौटकर आर्ट वर्कशॉप और डेमो के जरिए कला का प्रसार