डॉ.साधना कपूर को ऑक्सफ़ोर्ड अकादमिक यूनियन का सम्मान

blog-img

डॉ.साधना कपूर को ऑक्सफ़ोर्ड अकादमिक यूनियन का सम्मान

छाया: देशबन्धु

 



भोपाल। आरकेडीएफ. विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर को अकादमिक यूनियन ऑक्सफोर्ड द्वारा विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य, अकादमिक उन्नयन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए  ‘‘ग्रैंड स्टार सक्सेस अवार्ड’’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 20 दिसंबर 2022 को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, लंदन में डॉ. कपूर का ‘‘रोल ऑफ़ यूनिवर्सिटीज इन सस्टेनेबल डेवलमेंट’’ विषय पर व्याख्यान होगा।

इसके पूर्व डॉ. साधना कपूर को ऑक्सफोर्ड अकादमिक  यूनियन द्वारा मानद आचार्य की उपाधि प्रदान की गई थी जिसका आयोजन 2017 में स्विट्जरलैंड में किया गया था। ज्ञातव्य है कि आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा ऊर्जा संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की दिशा में विश्वविद्यालय के माध्यम से जो प्रयास किया जा रहा है उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। विश्वविद्यालय के प्रांगण में एशिया के पहले और विश्व के तीसरे कार्बन कैप्चर प्लांट की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण हेतु 10 करोड़ की लागत से एक वृहद परियोजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से ताप विद्युत गृहों से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर कार्बन की मात्रा को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण शोध कार्य संपन्न हो रहा है। शीघ्र ही भारत सरकार के ताप विद्युत गृहों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य परीक्षण, उपयोगी कृषि कार्यक्रम, वर्मी कल्चर जैसे विषयों पर कार्यशालाएं और शिविर भोपाल जिले के गोद लिए 5 ग्रामों में आयोजित किए जाते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा अपने पाठ्यक्रमों में मूल्य आधारित शिक्षा को प्रमुखता दी गई है तथा छात्रों के बहुमुखी विकास के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे तकनीकी आविष्कारों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के सम्यक प्रयास किए जाते हैं। 

 

संदर्भ स्रोत- देशबन्धु 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...