10वीं पास सलीमुन ने 8 बस्तियों की

blog-img

10वीं पास सलीमुन ने 8 बस्तियों की
200 महिलाओं को बना दिया आत्मनिर्भर

छाया: दैनिक भास्कर

• बच्चों, महिलाओं को सिखा रहीं राखी, शिवलिंग,  गणेश प्रतिमा, कबाड़ से खिलौने बनाना

भोपाल।  तुलसी नगर में रहने वाली सलीमुन निशा उर्फ गुड़िया खान भले ही घर के हालातों के कारण उच्च शिक्षा नहीं ले पाईं, लेकिन अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उन्होंने न सिर्फ निखारा, बल्कि अपनी आय का जरिया भी बनाया। इतना ही नहीं, अपनी ही जैसी दूसरी महिलाओं को आर्ट एंड क्राफ्ट की ट्रेनिंग देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना दिया है।  

40 वर्षीय गुड़िया खान आर्थिक तंगी के चलते 10वी के बाद नहीं पढ़ पाई, लेकिन उन्होंने खुद को नहीं रोका। अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए उन्होंने क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़ और खिलौने बनाना शुरू किया। खास बात यह कि उन्होंने इसका कोई प्रशिक्षण नहीं लिया, बल्कि खुद ही घर में इस हुनर को निखारा है। अब वे खुद तो पैसे कमा ही रही हैं, साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे रही हैं। वे राखी, शिवलिंग, गणेश प्रतिमा, कबाड़ से जुगाड़ कर खिलौने बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। इसके अलावा सलीमुन अपने हुनर के जरिए गरीब बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाकर, उन्हें हुनरमंद बना रही हैं।

ये भी पढ़िए ...

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

त्योहारों के सीजन में न्यूज पेपर से कई तरह के डेकोरेटिव आइटम भी बनाना सिखाती हैं। सहारा साक्षरता संस्था से जुड़ने के बाद लर्निंग सेंटर की शिक्षिका सलीमुन अभी तक लगभग 8 बस्तियों में 200 से अधिक बच्चों और महिलाओं को राखी के साथ कबाड़ से खिलौने, झूमर, क्राफ्ट के गुलदस्ते बनाना सीखा चुकी हैं। बनाई गई वस्तुओं की मार्केटिंग कर रोजगार भी कर रही हैं।

कई जगह से मिलने लगे हैं ऑर्डर

सलीमुन बताती हैं कि चावल, ऊन, रेशम के धागों से राखियां बनाकर बाकायदा उसकी मार्केटिंग की जा रही है,  जिससे आज कई जगह से ऑर्डर भी आना शुरू हो गए हैं। जितना खर्च होता है, उसे निकालने के बाद कुछ आमदनी हो जाती है। सहारा साक्षरता संस्था से जुड़ने के बाद बस्ती के कई बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...