सीनियर नेशनल में तीन स्वर्ण जीतने वाली मप्र की पहली गोताखोर बनी पलक शर्मा

blog-img

सीनियर नेशनल में तीन स्वर्ण जीतने वाली मप्र की पहली गोताखोर बनी पलक शर्मा

छाया : एबीपी लाइव डॉट कॉम

भोपाल। बेंगलुरु में चल रही 76वीं राष्ट्रीय सीनियर गोताखोरी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की गोताखोर पलक शर्मा ने 10 मीटर हाई बोर्ड गोताखोरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में यह उनका तीसरा गोल्ड है। तीसरा गोल्ड जीतते ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, वे मप्र की पहली गोताखोर बन गईं,  जिन्होंने एक ही सीनियर नेशनल में तीन गोल्ड अपने नाम किये। गोल्डन गर्ल गोताखोर पलक शर्मा ने तीन मीटर  स्प्रिंग बोर्ड गोताखोरी में गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता में पहले दिन 10 मीटर हाई बोर्ड में और फिर 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड में गोल्ड जीते हैं। पलक विश्वामित्र अवार्डी कोच रमेश व्यास से इस खेल की बारीकियां सीख रही हैं। \

उल्लेखनीय है कि पलक ने 13 साल की उम्र में वर्ष 2019 में एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पलक सबसे कम उम्र की गोताखोर का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित कर चुके हैं पलक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।

सन्दर्भ स्रोत- एबीपी लाइव डॉट कॉम, दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास