मप्र अकादमी की प्रशिक्षक नेहा बनीं

blog-img

मप्र अकादमी की प्रशिक्षक नेहा बनीं
भारतीय बॉक्सिंग सीनियर टीम की कोच

छाया: स्व. संप्रेषित 

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी टीटी नगर स्टेडियम भोपाल की कोच नेहा कश्यप नेशनल बॉक्सिंग कैंप के लिए कोच नियुक्त हुई हैं। नेहा स्टार 2 कोच होने के साथ-साथ पहले भी यूथ कैम्प में खिलाड़ियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दे चुकी हैं। अब वे भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। एक परिपक्व अनुभवी कोच के रूप में इनके अनुभवों का लाभ भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों को मिलेगा, उनमें अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। एएसआई पुणे में 3 जनवरी से आयोजित यह नेशनल कैंप 31 मार्च तक चलेगा। नेहा का चयन स्टार-2 कोच होने के कारण नेशनल कैंप में हुआ है।

उल्लेखनीय है कि नेहा वर्ष 2017 से मध्य  प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। वे वर्ष 2015-16 में साई लखनऊ में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं। मप्र अकादमी में भी उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी इन दिनों नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेल रही हैं।

छाया: राज एक्सप्रेस 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...