25 से ज्यादा ताल वाद्य बजाती हैं तेजस्विता अनंत

blog-img

25 से ज्यादा ताल वाद्य बजाती हैं तेजस्विता अनंत

छाया: पत्रिका डॉट कॉम

खून की कमी पर डॉक्टर ने चेताया था, लेकिन अपने जूनून को छोड़ना नहीं चाहती थीं

भोपाल की तेजस्विता अनंत ऐसी इकलौती महिला तालवादक (पर्कशनिस्ट) हैं, जिनकी संगीत यात्रा ढोलक बजाने से शुरू हुई थी और आज वे 25 से अधिक ताल वाद्य बजा लेती हैं। उनमें से कई तो ऐसे हैं, जिनका उन्हें नाम भी पता नहीं था। तेजस्विता ने भारत भवन में एक नाटक में किसी को पखावज बजाते देखा और उसके बारे में जानना चाहा। तब उनके एक साथी ने बताया कि इसे मर्दों का वाद्य कहा जाता है और उसे बजाना बहुत मुश्किल होता है। तेजस्विता ने सोचा कि यह दिखता तो ढोलक जैसा है। इतना मुश्किल कैसे हो सकता है। तभी उन्होंने निर्णय लिया कि यह वाद्य तो उन्हें सीखना ही है। इस तरह वे ताल वाद्य की ओर आकर्षित हुईं।

 

ये भी पढ़िए ....

नीतू चौरसिया : अभिनय पर लगी बंदिशें.. फिर बुंदेली संगीत में बनाई पहचान



साल 2015 में विहान ड्रामा वर्क्स में एक नृत्य कार्यशाला मैं तेजस्विता ने हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी गायन कार्यशाला में भी वे शामिल हुई। विहान की यह तैयारी दरअसल रंग संगीत की प्रस्तुति के लिए थी, जिसमें तेजस्विता को भी समूह गान में गाने का मौका मिला। उसी दौरान उनकी तबीयत ख़राब हो गई। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें खून की कमी हो गई है और उन्हें शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए वर्ना समस्या बढ़ सकती है। लेकिन तेजस्विता ने महसूस किया कि नाटक और संगीत ही उनके लिए सबसे बड़ी दवा है और इसलिए उन्होंने अपने जूनून को जारी रखने का फ़ैसला किया। इसी का नतीजा है कि वे अब मांदल, पखावज, नगाड़ा, ढोलक दरबुका, कहॉन जेम्बे, कांगो-बांगो, डफ, सम्मल, दुबकी, टिमकी, ताशा, बीट बॉक्स, वुडन ड्रम, गुग्गू, जैसे वाद्यों पर समान अधिकार रखती हैं।

संदर्भ स्रोत- दैनिक भास्कर

संपादन- मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत
न्यूज़

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

देवास की शिक्षिका और योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर बैक बेंड स...

पहली बार एक साथ चार महिलाएं
न्यूज़

पहली बार एक साथ चार महिलाएं , बनीं हाईकोर्ट्स की चीफ जस्टिस

चार महिला हाईकोर्ट चीफ जस्टिसों की एक साथ नियुक्ति ने भारतीय न्यायपालिका में नया इतिहास रच दिया है।

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व