मलेशिया में खो-खो की इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में

blog-img

मलेशिया में खो-खो की इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में
गोल्ड जीतने वाली मप्र की इकलौती खिलाड़ी जाह्नवी 

• लिगामेंट्स टूटे, नहीं छोड़ा हौसला, अब जीत लाई गोल्ड

इंदौर।  मलेशिया में खेली गई खो खो ट्राई सीरीज चैम्पियनशिप में इंदौर की जाह्नवी यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जाह्नवी भारतीय टीम में चुनी जाने वाली इंदौर की एकमात्र खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं, इस चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मध्य प्रदेश की इकलौती खिलाड़ी भी हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा जाह्नवी ने 8वीं कक्षा से ही खो खो खेलना शुरू कर दिया था। इस स्पर्धा में भारत के अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया टीम ने भाग लिया।

इंदौर में अजय बाग में रहने वाली जाह्नवी ने मलेशिया की इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में हाल ही में पांच-पांच मैच खेले थे। जाह्नवी के लिए इस चैम्पियनशिप तक पहुँचने का रास्ता काफी मुश्किलों भरा रहा। दरअसल दो साल पहले जाह्नवी नेशनल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थी, चयन भी हो गया लेकिन प्रेक्टिस के दौरान लिंगामेंट टूट गए थे। इस कारण नेशनल काम्पिटिशन से बाहर होना पड़ा, लेकिन लिंगामेंट टूटने के बावजूद दिलो-दिमाग से खुद को टूटने नहीं दिया और फिर से खुद को तैयार कर यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रही।

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...