न्यूजीलैंड में टॉप-10 इंडियन लीडर में शामिल हुईं भोपाल की अदितीराज

blog-img

न्यूजीलैंड में टॉप-10 इंडियन लीडर में शामिल हुईं भोपाल की अदितीराज

छाया: अदितिराज के एफबी बी अकाउंट से

स्टोरी टैलिंग के काम से बनाया अपना करियर

राजधानी की अदितीराज बिरोले को न्यूजीलैंड में टॉप-10 इंडियन लीडर के रूप में शामिल किया गया है। भोपाल से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से क्लिनिकल रिसर्च में एमएससी की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे न्यूजीलैंड चली गई थीं। यहीं से उन्होंने जीरो इन्वेस्टमेंट से अपना काम शुरू किया। उन्हें वीडियो मार्केटिंग में महारत हासिल है और इसी की बदौलत उनके काम को पहचान मिली। अदिती ने तीन मास्टर्स डिग्री हासिल की हैं।
अदिती 2015 से न्यूजीलैंड में हैं। उन्होंने वहीं अपना बिजनेस शुरू किया। न्यूजीलैंड में इंडियन ओरिजिन के ऐसे लोग, जो वहां बिजनेस को बढ़ावा देते हैं और बेंचमार्क सेट करते हैं, उन्हें इसमें शामिल किया जाता है। उन्होंने 2019 में अपना काम शुरू किया था। आदिती बताती हैं कि उन्होंने स्टोरी टेलिंग के जरिए पहचान बनाई। इसके तहत वे विभिन्न फर्म जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल्स आदि के लिए स्टोरी टैलिंग के माध्यम से काम करती हैं और उसे लोगों तक पहुंचाती है। हाल ही में उन्हें भारत में भी 100 पावरफुल पर्सेनेलिटी की लिस्ट में एक ऑर्गेनाइजेशन ने शामिल किया है। अदिती ने न्यूजीलैंड से ही पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस इंटरप्राइज का कोर्स भी किया।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...