लिखने के शौक ने बनाया लेखक, अब फ़िल्में बना रहीं अंजना

blog-img

लिखने के शौक ने बनाया लेखक, अब फ़िल्में बना रहीं अंजना

छाया:  अंजना गुप्ता के फेसबुक अकाउंट से  

जिंदगी में शौक का अपना महत्व होता है। कुछ लोग अपने शौक को अहमियत देते हैं तो कुछ नज़रअंदाज कर देते हैं। इसलिए अकसर ये कहा जाता है कि आप चाहें कितने ही व्यस्त हों पर अपने शौकों को मरने न दें। जब भी मौका मिले उन्हें पूरा करें।  सिवनी जिले की रहने वाली अंजना गुप्ता एक ऐसी ही शख्सियत हैं जिन्होंने जीवन में अपने शौक की अहमियत को समझा और उसे अपने करियर के रूप में अपनाकर काफी शौहरत हासिल की। लिखने का शौक उन्हें छोटी उम्र से ही रहा है। 1981 में पहली कहानी नंदन में प्रकाशित हुई। लेखन से अपने कार्य की शुरुआत करने वाली अंजना आज एक फिल्ममेकर के साथ-साथ लेखक, प्रकाशक, सोशल एंटरप्रेन्योर के तौर पर जानी जाती हैं। पिछली 22 वर्षों से टेलीविजन, रेडियो में सक्रिय अंजना 14 वर्षों से वृत्तचित्रों के निर्माण कार्य में सक्रिय हैं

सिवनी से भोपाल आने के बाद वे प्रसार भारती से जुड़ी। उन्होंने दूरदर्शन, आकाशवाणी और प्रिंट मीडिया में काम करने के अलावा वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एंकर के तौर पर भी काम किया। दूरदर्शन में काम करने के दौरान फिल्म मेकिंग की शुरुआत हुई। 2007 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और सरकारी और निजी क्षेत्र के लिए कई डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। अब भी सरकारी विभागों के लिए फिल्म निर्माता और निर्देशक के तौर पर कई प्रोजेक्ट उनके पास हैं।

ये भी पढ़िए ...

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

वर्ष 1981 में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के हाथों प्रेसिडेंट गाइड अवार्ड प्राप्त कर चुकी अंजना ने दो पुस्तकें (सौर मंडल विषयक) भी लिखी हैं ‘गांधी और हम’ तथा ‘जिज्ञासा’ पुस्तक ‘गांधी और हम’ के लिए उन्हें देश की पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के हाथों मध्यप्रदेश गांधी दर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है

अंजना बताती हैं शुरुआत में चुनौतियां बहुत आईं। डॉक्यूमेंट्री बनाने ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं तो परेशानी आती है, पर कभी हार नहीं मानी। आज मै जो कुछ भी हूँ, वह चुनौतियों से मुकाबला करने और कभी हार न मानने के जज्बे से संभव हुआ। अंजना अपने यू ट्यूब चैनल पर टॉक शो के अलावा अपने एनजीओ के माध्यम से खगोल विज्ञान पर भी काम करती हैं। उनके संस्थान से अभी तक 40 हजार से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

सम्पादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों
न्यूज़

नेत्रदान से हजारों जिंदगियों , में रोशनी बिखेर रहीं उमा झंवर

नेत्रदान जागरूकता और कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से उमा झंवर ने हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी पहुंचाने का सराहनीय...

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई