गांव-गाँव तक योग पहुंचा रहीं नीमच की शबनम खान

blog-img

गांव-गाँव तक योग पहुंचा रहीं नीमच की शबनम खान

नीमच की  शबनम  गाँव गाँव में योग का परचम फहरा रही है 10 वर्षों से योग को प्रत्येक सामाजिक संस्था, जिला जेल, नशा मुक्ति केंद्र, एन सी सी के सैनिकों, स्कूली बच्चों व योग प्रशिक्षण केंद्र नीमच में नियमित निशुल्क योग कक्षा लगाकर आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।  वे नीमच जिले के छोटे-छोटे गांव सहित केंद्रीय जेल में कैदियों को योग के महत्व सिखाने के साथ ही इसके प्रचार-प्रसार में निःशुल्क बेहतर काम कर रही हैं। योग को स्वयं की दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अब तक 30 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे चुकीं है।

पेशे से शासकीय शिक्षक शबनम बताती हैं कि वर्ष 2016 में शासन की ओर से उन्हे जिला योग प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद से लगातार योग के प्रचार-प्रसार को लेकर वह कार्य कर रही हैं। इसमें परिवार का हमेशा पूरा सहयोग मिला। आज सभी लोग योग गुरु के नाम से जानते हैं।

ये भी पढ़िए ...

विश्व योगासन चैंपियनशिप: भावना पाल ने जीता रजत

शबनम  का मानना है कि योग किसी विशेष धर्म संप्रदाय के लिए नहीं है यह मानव जीवन, कल्याण और सबके मंगल कामना की अनूठी पहल है। आज की पीढी को इस शिक्षा में आगे बढ़ने की जरूरत है। आपसी भेदभाव मिटाकर मानव कल्याण और खुद सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने के लिए प्रति दिन एक घंटा योग जरूर करना चाहिए।

ऐसे हुई शुरुआत 

शबनम का कहना है कि योग को लेकर रुझान पहले से था। वर्ष 2016 में  शासन की ओर से 1 माह का प्रशिक्षण भोपाल स्थित शास.योग प्रशिक्षण केंद्र में दिलाया गया। उन्हे योग गुरु देवीदयाल भारती द्वारा योग की शिक्षा दी गई। इस दौरान योग का सही महत्व समझ में आया। उसके बाद निरंतर आज तक नीमच में योग का प्रशिक्षण दे रही है। शबनम को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई सम्मान मिल चुके हैं।

सन्दर्भ स्रोत : हरिभूमि

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...