धारावाहिक अवंतिका में महारानी मलयवती

blog-img

धारावाहिक अवंतिका में महारानी मलयवती
का किरदार निभा रही उज्जैन की खुशबू

छाया : डॉ. खुशबू के फेसबुक अकाउंट से 

उज्जैन। कथक नृत्य के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी उज्जैन की कलाकार डॉ. खुशबू पांचाल अब टेलीविजन पर अभिनय में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। दूरदर्शन पर लंबे समय प्रसारित चर्चित धारावाहिक ‘अवंतिका’ में डॉ. पांचाल सम्राट विक्रमादित्य की अर्धांगिनी व उज्जैन नगर की महारानी मलयवती का मुख्य किरदार निभा रही हैं। दूरदर्शन पर सोमवार से गुरुवार तक रात 9 बजे से प्रसारित यह धारावाहिक उज्जैन पर आधारित है। डॉ. पांचाल ख्यात कथक नृत्यांगना हैं जो पूर्व में भी थिएटर मंचन व फिल्म में अपने अभिनय की प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वर्तमान में टीवी धारावाहिक में अभिनय कर रही हैं। वे पहले भी टेलीविजन के कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।

कला के प्रति समर्पण, जीत चुकी है कई सम्मान

अपनी कला के प्रति समर्पण के कारण डॉ. पांचाल कई धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओं, मंचों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा पूर्व में भी सम्मानित की जा चुकी है। उन्हें नृत्यमणि सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय युवा नृत्य कला सम्मान, भूटान, संस्कार कला भारती कला साधक सम्मान, मौन तीर्थ कला साधक सम्मान, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा सम्मान. यूथ आइकॉन अवार्ड आदि कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।  

संदर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...