सागर की बेटियां निशानेबाजी में रच रहीं इतिहास

blog-img

 सागर की बेटियां निशानेबाजी में रच रहीं इतिहास

छाया : सागर राइफल शूटिंग रेंज के फेसबुक पेज से 

सागर जिले की बेटियां आज आत्मरक्षा से आगे बढ़कर राष्ट्रीय निशानेबाजी के मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। राइफल थामकर अचूक निशानों से पदक जीत रहीं ये बेटियां न केवल जिले का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल भी पेश कर रही हैं। इनमें स्कूल-कॉलेज की छात्राएं शामिल हैं, तो दो बेटियों की मां भी अपने हौसले और मेहनत से नेशनल शूटर बन चुकी हैं। 

तिलकगंज में संचालित राइफल शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र में बेटियों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रशिक्षक एजाज खान के अनुसार, लड़कियां निशानेबाजी को लेकर बेहद गंभीर हैं। वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग हैं और भविष्य में पुलिस व सेना में जाकर देश सेवा का सपना भी संजोए हुए हैं। सागर की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। 

आईपीएस स्कूल की आराध्या सिंह राजपूत ने जिला स्तरीय खेलों में वर्ष 2024 में स्वर्ण और 2025 में रजत पदक हासिल किया है। वहीं अंशिका सिंह राजपूत ने 2024 में कांस्य और 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। 

 

ये भी पढ़िए ...

कुमुद सिंह ने जुटाए बेटियों के जन्म पर गाए जाने वाले मौलिक बधाई गीत

 

नेशनल स्तर पर दिखाया दम 

केंद्रीय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा यरुषा नथानिएल स्कूल शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस वर्ष उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। स्कूल के बाद रोजाना शाम को वह शूटिंग अकादमी में अभ्यास करती हैं। 

घर की जिम्मेदारियों संग बनीं चैंपियन

मेडिकल कैंपस निवासी प्रतिभा सिंह ने नवंबर 2022 में शूटिंग का अभ्यास शुरू किया। दो बेटियों और घर की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पी-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य और स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। हाल ही में दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया।

स्वर्णिमा करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा स्वर्णिमा तोमर ने स्टेट लेवल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उनका चयन नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए हो चुका है, जहां वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भोपाल में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र

संपादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया
न्यूज़

भारती ठाकुर : डॉक्टर बनने का सपना रह गया , अधूरा, MPPSC में लहराया परचम

भारती ठाकुर लगातार मिल रही असफलताओं से बिल्कुल नहीं घबराईं और उन्होंने लगातार मेहनत करना जारी रखा.

कुमुद सिंह ने जुटाए बेटियों के जन्म
न्यूज़

कुमुद सिंह ने जुटाए बेटियों के जन्म , पर गाए जाने वाले मौलिक बधाई गीत

कुमुद सिंह ने बेटियों के जन्म पर मौलिक बधाई गीतों का संकलन करके न केवल पुरानी परंपराओं को चुनौती दी, बल्कि एक नई सांस्कृ...

काली बैंक के अंधेरे से 'धोड़ी बैंक' के उजाले तक: झाबुआ
न्यूज़

काली बैंक के अंधेरे से 'धोड़ी बैंक' के उजाले तक: झाबुआ , की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

'काली बैंक' की बेड़ियों को तोड़कर 'धोड़ी बैंक' के माध्यम से महिला शक्ति ने यह सिद्ध कर दिया है कि गरीबी का स्थायी इलाज क...

फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई
न्यूज़

फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई

महिला किसान लक्ष्मीबाई का कमाल! 3000 स्क्वेयर फीट में शुरू की गुलाब की खेती, अब हर महीने कमा रहीं ₹4 लाख 

इंदौर की अक्षिता ने बनाई किचन वेस्ट
न्यूज़

इंदौर की अक्षिता ने बनाई किचन वेस्ट , को खाद में बदलने वाली मशीन

स्टार्टअप को मिल रहा निवेशकों का समर्थन