भोपाल की रिद्धि कर रहीं फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन

blog-img

भोपाल की रिद्धि कर रहीं फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइन

छाया : रिद्धि के इंस्टाग्राम पेज से 

भोपाल की रिद्धि उपाध्याय, जो एक उभरती हुई फैशन डिजाइनर हैं, वर्तमान में गुजराती और बॉलीवुड फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में अपनी पहचान बना रही हैं। फैशन डिजाइनिंग में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, रिद्धि ने गुजरात की फैशन इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, जहां उनके द्वारा किया गया ट्रेडिशनल और मॉडर्न वर्क दुनिया भर में सराहा गया। उनका अनोखा और आकर्षक डिजाइनिंग स्टाइल उन्हें एक अलग पहचान दिला चुका है।

रिद्धि बताती हैं, "मेरे लिए सबसे बड़ा एहसास यह था कि मैं पारंपरिक मिरर, स्टोन और कच्छी वर्क को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़कर इसकी पहुंच को और बढ़ा सकती हूं। मैंने गुजराती फिल्मों और वीडियो एल्बम्स के लिए काम किया। इसके अलावा, गुजराती सिंगर गीताबेन के लिए भी कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए। एक बार तो मैंने गुजराती फिल्म आगंतुक के लिए चार कॉस्ट्यूम डिजाइन किए, जो एक हॉरर मूवी थी और इसकी कहानी एक रात की थी।" 

हाल ही में, रिद्धि ने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म झाड़फूंक के लिए भी कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए हैं, जिसमें प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं पद्मिनी कोल्हापुरी और यशपाल शर्मा। रिद्धि के अनुसार, "फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करना नरेशन के हिसाब से बहुत अलग होता है, लेकिन जब आप खुद के लिए डिजाइन करते हैं तो वह अनुभव बेहद खास होता है।"

नई पहल: बाग प्रिंट और भोपाल में फैशन स्टूडियो

रिद्धि का अगला बड़ा कदम है भोपाल में एक फैशन स्टूडियो शुरू करना, जहां वे विशेष रूप से बाग प्रिंट पर काम करेंगी। रिद्धि कहती हैं। "जैसे राजस्थान के पारंपरिक प्रिंट्स को विश्वभर में पहचान मिली है, मैं बाग प्रिंट को भी उसी तरह से लोकप्रिय बनाना चाहती हूं" रिद्धि मानती हैं कि आजकल डिजाइनिंग में एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन वे ये भी कहती हैं कि कारीगरी और हाथों से किया गया काम हमेशा सर्वोत्तम रहता है। वे कहती हैं। "एआई टूल्स क्लाइंट को डिज़ाइन दिखाने के लिए उपयोगी होते हैं, लेकिन असली कारीगरी तो कारीगरों के हाथों में है। डिजाइन तैयार करने के लिए हम कारीगरों को इलेस्ट्रेशन के जरिए मार्गदर्शन देते हैं, क्योंकि हाथ से बनाई गई कला की कोई तुलना नहीं हो सकती।"

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका समाचार पत्र

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप
न्यूज़

डॉ. कविता शुक्ला को संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप

आकाशवाणी की संगीत स्वर चयन समिति में भी शामिल

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...