संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

blog-img

संतोष चौहान : पैरों से लिखकर रची सफलता की कहानी

संतोष चौहान (Santosh Chauhan)  ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी बाधा इंसान को रोक नहीं सकती। बिना हाथों के भी उन्होंने अपने पैरों से लिखकर पढ़ाई पूरी की और आज एक सफल आंगनवाड़ी सुपरवाइजर हैं। मध्य प्रदेश के Rajgarh district में रहने वाली संतोष चौहान जब सिर्फ 8 साल की थीं, तब एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। बिजली का करंट लगने से उनके दोनों हाथ काटने पड़े। इस घटना के बाद लोगों ने मान लिया था कि अब वह पढ़ाई नहीं कर पाएंगी, लेकिन संतोष ने हार नहीं मानी।

 पैरों से लिखकर सीखी जिंदगी

उनके शिक्षक B L Potter ने उन्हें पैरों से लिखना सिखाया। धीरे-धीरे उन्होंने लिखना और पढ़ना सीखा। हर दिन अभ्यास किया। खुद को कभी कमजोर नहीं माना अंततः यही मेहनत आगे चलकर उनकी ताकत बन गई। संतोष ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और बीए फाइनल तक शिक्षा पूरी की। उनका मानना है  “महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, बस आत्मविश्वास होना चाहिए। कभी हार मत मानो, हालात चाहे जैसे भी हों” 

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर बनकर बनाई पहचान

आज Santosh Chauhan, राजगढ़ के खिलचीपुर विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन पर 128 आंगनवाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी है। 2 सेक्टर की निगरानी करने के साथ ही वे  बच्चों की शिक्षा में योगदान तथा  महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सबसे खास बात वह अपने सभी काम पैरों से करती हैं।

 

इन्हें भी पढ़िए....

उम्र और निराशा को हराकर आसमान छूने वाली मालती इंदौरिया

बैसाखी के साथ बुलंद इरादों वाली सरपंच सुनीता भलावी

 

समाज के लिए बनी प्रेरणा

संतोष चौहान को कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। Gwalior में भी उन्हें सम्मान मिला, जहां उनकी मेहनत और हिम्मत की सराहना की गई। उनकी कहानी आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

परिवार का मिला पूरा साथ

संतोष की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। बड़ी बहन और जीजा ने हमेशा उनका साथ दिया। किसान पिता ने कठिन हालात में भी पढ़ाई नहीं रुकने दी। परिवार का यही समर्थन उनकी ताकत बना।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : किसान तक डॉट इन

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा
न्यूज़

CSIR-AMPRI की वैज्ञानिक डॉ. सारिका वर्मा , ने बनाई रेडिएशन प्रोटेक्शन टाइल्स

सीएसआईआर एएमपीआरआई की वैज्ञानिक डॉ सारिका वर्मा ने इंडस्ट्रियल वेस्ट से रेडिएशन शील्डिंग टाइल्स विकसित की हैं जो मेडिकल...

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से
न्यूज़

सतना की स्नेहा गुप्ता : NASA मिशन से , Nasdaq Tower तक बनाई ग्लोबल पहचान

छोटे शहर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची सतना की युवा टेक प्रोफेशनल

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.