विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर

blog-img

विवाह से नहीं बदलती जाति, आरक्षण पर
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court0 ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल विवाह के आधार पर किसी महिला की जातीय श्रेणी या आरक्षण का अधिकार नहीं बदल सकता। कोर्ट ने कहा कि दूसरे राज्य में शादी कर बस जाने से पति के राज्य की पिछड़ा वर्ग (Backward Class) श्रेणी का लाभ स्वतः नहीं मिलेगा।

यह फैसला राजस्थान मूल की एक महिला की याचिका पर सुनाया गया। महिला ने हरियाणा में बीसी-बी (BC-B) प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की मांग करते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

क्या था मामला?

रेवाड़ी निवासी एकता यादव ने अदालत में याचिका दायर कर हरियाणा सरकार को उनका बीसी-बी प्रमाणपत्र नवीनीकृत करने का निर्देश देने की मांग की थी। उनका कहना था कि उनका दावा गलत तरीके से खारिज किया गया। 

हालांकि, हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया कि 22 मार्च 2022 की अधिसूचना के अनुसार यदि कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता है, तो वह केवल अपने मूल राज्य में मान्य जाति श्रेणी का लाभ ले सकता है। विवाह या स्थानांतरण के आधार पर नए राज्य में उसी श्रेणी का दावा नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़िए ...

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : महिला की जाति जन्म से तय होती है, विवाह से नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट : जन्म से तय होती है जाति, धर्म परिवर्तन या अंतरजातीय विवाह से नहीं बदलती

सरकारी पैनलों में महिला वकीलों को 30% आरक्षण की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस Jagmohan Bansal ने कहा कि जातीय स्थिति जन्म आधारित होती है और विवाह के कारण उसमें कोई परिवर्तन नहीं होता।

कोर्ट ने अपने पूर्व फैसले हरियाणा लोक सेवा आयोग बनाम श्वेता कश्यप का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी महिला का विवाह दूसरे राज्य में होता है, तब भी वह पति के राज्य की आरक्षण नीति का लाभ पाने की हकदार नहीं बनती। अदालत ने यह भी माना कि याचिकाकर्ता जन्म से राजस्थान की ओबीसी श्रेणी से संबंधित हैं, लेकिन हरियाणा में विवाह और निवास के आधार पर वहां की बीसी-बी श्रेणी का लाभ नहीं ले सकतीं।

कोर्ट ने याचिका की खारिज

सभी तथ्यों और नियमों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने एकता यादव की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने साफ किया कि आरक्षण से जुड़ी जातीय पहचान जन्म से निर्धारित होती है, न कि विवाह या निवास परिवर्तन से।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...