WFD मंच पर पर पहुंचने वाली पहली

blog-img

WFD मंच पर पर पहुंचने वाली पहली
भारतीय महिला बनी प्रीति सोनी

छाया : प्रीति शाह सोनी के फेसबुक अकाउंट से

डेफ कैन फाउंडेशन की संस्थापक और नेशनल एसोसिएशन ऑफ द डेफ की महिला सचिव प्रीति सोनी को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (विश्व बधिर महासंघ, डब्ल्यूएफडी) इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर व्याख्यान  देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय बधिर महिला इस वैश्विक मंच पर व्याख्यान देगी। भोपाल की रहने वाली प्रीति सोनी केन्या में 11 अगस्त को आयोजित होने वाली प्री-कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान देंगी।   

यह आमंत्रण न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत के बधिर समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी क्षण भी है। अब तक किसी भी भारतीय बधिर महिला को WFD जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने का अवसर नहीं मिला था।

अपने व्याख्यान में श्रीमती सोनी बधिर महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और Deaf Can Foundation द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालेंगी। वे अपने व्यक्तिगत संघर्षों और सामाजिक बदलाव की दिशा में किए गए प्रयासों की कहानी भी साझा करेंगी।

बता दें कि Deaf Can Foundation, जिसकी स्थापना 2011 में की गई थी, शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार, कानूनी सहायता और सामाजिक जागरूकता जैसे कई क्षेत्रों में बधिर समुदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

श्रीमती सोनी का यह चयन दर्शाता है कि भारतीय बधिर महिलाएं भी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखती हैं और उनकी आवाज़ अब सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँच रही है।

सन्दर्भ स्रोत : पीपुल्स समाचार पत्र

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’