इलाहाबाद हाई कोर्ट : शादीशुदा महिला को लिव

blog-img

इलाहाबाद हाई कोर्ट : शादीशुदा महिला को लिव
-इन में नहीं मिलेगा भरण पोषण का हक

लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश दिया है। शादीशुदा महिला को पहली शादी कायम रहने पर लिव इन पार्टनर से भरण पोषण का हक नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने कानपुर की विवाहिता की याचिका को खारिज कर दिया है। अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक लिव इन में रहने से पत्नी का वैधानिक दर्जा नहीं मिलता। जब तक कि महिला का पहली शादी से विधिवत् तलाक न हो जाए।

क्या है ये पूरा मामला?

यह आदेश जस्टिस मदन पाल सिंह की सिंगल बेंच ने कानपुर नगर की महिला की याचिका पर दिया है। जानकारी के मुताबिक, लिव इन रिलेशनशिप में रही महिला ने पार्टनर से भरण पोषण की मांग की थी। महिला ने कहा था कि वह पिछले दस सालों से लिव इन रिलेशनशिप पति पत्नी की तरह रह रही थी। महिला ने पार्टनर पर शादी का झूठा आश्वासन देकर धोखा देने का भी आरोप लगाया है।

 

इन्हें भा पढ़िए ....

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : पति नहीं कर सकता पत्नी और नाबालिग संतान के भरण-पोषण से इनकार

 

हालांकि, लिव इन पार्टनर ने कहा कि महिला पूर्व से विवाहित है। पहले पति से महिला का कानूनी रूप से कोई तलाक नहीं हुआ है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत जीवन साथी के जीवित रहते किया गया विवाह शून्य माना जाता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांगे मानी गई तो हिंदू पारिवारिक कानून की नैतिक और सांस्कृतिक नींव को कमजोर करेगी।

लिव-इन संबंध में नहीं मिलेगी सुरक्षा

यह पहली बार नहीं है जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह बड़ा फैसला सुनाया है। इससे पहले एक विवाहिता की याचिका पर हाईकोर्ट ने एक लिव-इन कपल को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। तब कोर्ट ने कहा था कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शादीशुदा महिला अपने विवाह के रहते किसी अन्य संबंध के लिए अदालत से सुरक्षा नहीं मांग सकती।  

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मैंडमस जारी करने की मांग की थी, ताकि पुलिस और महिला के पति को उनके 'शांतिपूर्ण जीवन' में दखल देने से रोका जा सके। मैंडमस एक ऐसा आदेश है जिसे कोर्ट किसी निचली संस्था या अधिकारी को उसके कानूनी कर्तव्य का पालन कराने के लिए जारी करती है।  

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : लिव-इन , रिलेशनशिप से माता-पिता के सम्मान को ठेस

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की पुलिस सुरक्षा याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसे संबंधों...

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और
अदालती फैसले

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना मुस्लिम और , हिंदू दोनों नहीं कर सकते दूसरी शादी

विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने वाला मुस्लिम व्यक्ति भी पहली पत्नी को कानूनी तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता...

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया