हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

blog-img

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

हिमाचल प्रदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी की अदालत ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई महिला किसी पुरुष के साथ शादी जैसी प्रकृति के रिश्ते में रहती है, तो वह घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत भरण-पोषण की हकदार है। अदालत ने अपील स्वीकार करते हुए प्रतिवादी सोलन जिले के कसौली निवासी मान सिंह को आदेश दिया कि वह अपनी दूसरी पत्नी को 7,500 रुपये मासिक गुजारा भत्ता और 2,500 रुपये मकान किराया अदा करे।

पति के लापता होने पर कर लिया दूसरा विवाह

मामले के अनुसार शिकायतकर्ता चंद्रवती का पहला पति वर्ष 1998 से लापता था, जिसे 2012 में कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच, वर्ष 2008 से वह मान सिंह के साथ रहने लगी और 2010 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि, मान सिंह पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों ने 2013 में मंदिर में विवाह कर लिया।

पिटाई कर घर से निकाल दिए

बाद में मान सिंह ने पत्नी और बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया व पिटाई कर घर से निकाल दिया। इससे पहले, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केवल बच्चे के लिए 6,000 रुपये मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया था, लेकिन महिला की याचिका को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ चंद्रवती ने सत्र न्यायालय में अपील दायर की। 

ये भी पढ़िए ...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

 

ओडिशा हाईकोर्ट : दूसरी पत्नी के बच्चों को भी पैतृक संपत्ति में मिलेगा हक

कर्नाटक हाईकोर्ट:दूसरी पत्नी और उसके संबंधियों पर नहीं चलाया जा सकता द्विविवाह के लिए मुकदमा

कोर्ट ने की टिप्पणी

उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद मामले की नए सिरे से सुनवाई हुई। सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने अपने निर्णय में कहा कि भले ही प्रतिवादी की पहली पत्नी जीवित होने के कारण यह विवाह कानूनी रूप से वैध न हो, लेकिन दोनों लंबे समय तक साथ रहे। घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत यह घरेलू संबंध की श्रेणी में आता है।

महिला के पक्ष में संरक्षण आदेश भी जारी 

न्यायालय ने प्रतिवादी को 23 मई 2018 से पत्नी को 7,500 रुपये प्रतिमाह देने, अलग रहने के लिए 2,500 रुपये प्रति माह किराया देने के आदेश दिए। कोर्ट ने महिला के पक्ष में संरक्षण आदेश भी जारी किया है। अदालत ने माना कि प्रतिवादी सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार है और उसकी आर्थिक स्थिति सक्षम है, इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता।

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया