सागर से पहली महिला पायलट श्रेया शांडिल्य 

blog-img

सागर से पहली महिला पायलट श्रेया शांडिल्य 

छाया :  नवभारत टाइम्स

कभी अपने घर की छत पर खड़े होकर आसमान में उड़ते विमान को देखकर पायलट बनने का सपना देखने वाली सागर के गोपालगंज की श्रेया शांडिल्य महज 23 साल की उम्र में सागर से पहली महिला पायलट बनी हैं। वह इंडिगो एयरलाइन में जूनियर फर्स्ट आफिसर बनी हैं।5 साल की ट्रेनिंग के बाद श्रेया यह मुकाम ने हासिल किया है।

श्रेया की प्राथमिक शिक्षा महार रेजिमेंट स्कूल और आगे की पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। इसके बाद इंदौर जाकर मप्र फ्लाइंग क्लब जॉइन किया। कोविड के दौरान एक वर्ष ऐसे ही निकल गए, लेकिन श्रेया ने इंदौर में चुनौतियों का सामना कर पढ़ाई जारी रखी।

पायलट श्रेया के पिता का नाम अवधेश शांडिल्य हैं और वह फोटो कॉपी की दुकान चलाते हैं। पिता ने अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया।

कैप्टन श्रेया शांडिल्य ने 2019 में मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब इंदौर से 200 घंटे की ट्रेनिंग पूरी कर कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) लिया था। श्रेया उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो ऊंचे ख्वाब तो देखती हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने से पहले ही पीछे हट जाती हैं।

सन्दर्भ स्रोत : नवभारत टाइम्स

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...