दिल्ली हाईकोर्ट : दिल का टूटना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : दिल का टूटना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

नई दिल्ली। धर्म बदलने के लिए मजबूर करके आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित को जमानत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने कहा, "प्रेम के रिश्ते का टूटना आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं है।" अपीलकर्ता नूर मोहम्मद की अपील को स्वीकार करते हुए पीठ ने कहा, "आजकल टूटे हुए रिश्ते और दिल टूटना आम बात हो गई है, लेकिन सिर्फ रिश्ता टूटना अपने आप में उकसाने का मामला नहीं बन सकता।"

धर्म बदलने की शर्त

दरअसल, 27 साल की महिला ने अक्टूबर 2025 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर नूर मोहम्मद पर आरोप लगाया था कि शादी करने के लिए उसने धर्म बदलने को शर्त बनाकर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पिता की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया था और उसने जमानत देने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। अपीलकर्ता ने तर्क दिया कि वह आठ साल तक महिला के साथ संबंध में रहा और उन्होंने शादी करने की तैयारी की थी। हालांकि, महिला के परिवार ने उनके धर्म अलग होने की वजह से रिश्ते का विरोध किया और इसके बाद वे अलग हो गए।

ये भी पढ़िए ...

इलाहाबाद हाई कोर्ट : पति के खिलाफ केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाने का कारण नहीं

 

महिला ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा

अदालत ने रिकाॅर्ड पर लिया कि महिला ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था, जिसमें अपीलकर्ता को दोषी ठहराया गया हो या इतना बड़ा कदम उठाने की कोई वजह बताई गई हो। अदालत ने कहा कि मरने से पहले दिया गया कोई बयान भी नहीं है, जिससे यह पता चले कि मरने वाली के दिमाग में क्या चल रहा था, जब उसने इतना बड़ा कदम उठाया। कोर्ट ने पाया कि उनके आठ साल के संबंध में, महिला ने आरोपित के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। अदालत ने यह भी कहा कि उसके दोस्तों के बयानों से पता चलता है कि महिला अपीलकर्ता को दूसरी औरत से शादी करते देखकर कितनी दुखी थी। अदालत ने कहा कि साफ तौर पर, यह टूटे हुए रिश्ते का मामला लगता है और संभावना है कि मृतका ने अपीलकर्ता के किसी और से शादी करने की बात पता चलने पर खुद को खत्म करने का फैसला किया हो।

जमानत पर रिहा करने का आदेश

अदालत ने आरोपित को 25,000 रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के एक जमानती पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, कहा कि आरोपित पीड़ित परिवार के सदस्य से संपर्क नहीं करने करेगा और न ही उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करेगा।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : पर्दे के पीछे अब भी जारी है , लिंग चयन, जांच कानून सख्त हो

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिंग चयन जैसी अवैध प्रथाएं अब भी जारी हैं। कोर्ट ने कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं जर...

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया