सिंगापुर नेशनल चैम्पियनशिप- इंदौर की पलक ने जीते 5 पदक

blog-img

सिंगापुर नेशनल चैम्पियनशिप- इंदौर की पलक ने जीते 5 पदक

इंदौर की गोताखोर पलक ने सिंगापुर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में छह इवेंट में से पांच में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अंडर-19 जूनियर कैटेगरी में तीन स्वर्ण, सीनियर कैटेगरी में एक रजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया। सिंगापुर इंटरनेशनल एक्वेटिक चैम्पियनशिप 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित की गई थी।

यह पहला मौक़ा है जब एक ही चैम्पियनशिप में छह अलग-अलग इवेंट में किसी भारतीय लड़की ने पांच पदक एक साथ जीते हैं। पूर्व में वर्ल्ड एक्वेटिक चैम्पियनशिप के लिए भी पलक चुनी गई थीं। वे भारत की पहली महिला गोताखोर बनी थीं। पलक एशियन गेम्स के साथ ही अन्य इंटरनेशल चैम्पियनशिप में भी भारत को स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं। पलक वर्तमान में इंदौर के सरकारी स्विमिंग पूल नेहरू पार्क तरण ताल में गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड कोच रमेश व्यास से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पलक का सपना है कि वह भारत के लिए बड़े खेलों में प्रतिनिधित्व करें। पलक 19 से 21 सितंबर के बीच केरल में आयोजित सीनियर नेशनल कॉम्पिटिशन में भी भाग लेंगी

ओलिंपिक-2028 है लक्ष्य

पलक का अगला लक्ष्य अब ओलिंपिक-2028 है। वे बताती हैं कोशिश है ज्यादा से ज्यादा कॉमनवेल्थ गेम्स खेलूं। ओलिंपिक पर ख़ास ध्यान देना है, लेकिन उससे पहले काफी पड़ाव पार करने हैं। 

पलक राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में लगातार पदक जीतती आ रही हैं। बेंगलुरु में 2021 में सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में पलक ने एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता था। यहां भी उन्होंने स्वयं से उम्र में दोगुनी बड़ी खिलाड़ियों की चुनौती थी। राजकोट में सीनियर राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में भी तीन वर्गों में भाग लेते हुए तीनों में स्वर्ण पदक जीते थे। यहां पलक स्पर्धा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गई थीं। गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था।

संदर्भ स्रोत : नई दुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...