फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई

blog-img

फूलो की खेती से लाखो की कमाई कर रही लक्ष्मीबाई

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के ग्राम बरखेड़ा बोंदर की महिला किसान लक्ष्मीबाई कुशवाह ने आधुनिक खेती अपनाकर एक नई मिसाल कायम की है। पहले वे धान, सोयाबीन और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर थीं, जहां मेहनत ज्यादा और मुनाफा सीमित था। वर्ष 2021-22 में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं की मदद से संरक्षित खेती यानी पॉलीहाउस तकनीक अपनाने का निर्णय लिया।

पॉलीहाउस तकनीक से बदली किस्मत

लक्ष्मीबाई ने लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र में पॉलीहाउस स्थापित किया, जिसकी कुल लागत करीब ₹25.32 लाख रही। इसमें सरकार द्वारा लगभग ₹12.66 लाख का अनुदान मिला, जिससे उनकी शुरुआती लागत काफी कम हो गई। पॉलीहाउस तकनीक की मदद से उन्होंने मौसम की अनिश्चितताओं से बचते हुए उच्च गुणवत्ता वाले फूलों का उत्पादन शुरू किया।

इन्हें भी पढ़िए ...

वर्मी कम्पोस्ट ने चमकाई भग्गू बाई की जिंदगी

केले के रेशों से बुरहानपुर की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

मजदूर से लखपति बनी आशा ने बदली महिलाओं की जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर

 

तीन पॉलीहाउस तक पहुंचा विस्तार

शुरुआत में एक पॉलीहाउस से शुरू हुई यह पहल आज तीन पॉलीहाउस तक पहुंच चुकी है। अब वे गुलाब सहित कई प्रकार के फूलों की खेती कर रही हैं। कट फ्लॉवर की बाजार में बढ़ती मांग ने उनके व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाया है। लक्ष्मीबाई के खेत में प्रतिदिन लगभग 3000 से 4000 कट फ्लॉवर तैयार होते हैं। इनकी सप्लाई भोपाल, इंदौर और अन्य बड़े शहरों के बाजारों तक की जाती है। इससे उन्हें प्रतिदिन ₹10,000 से ₹12,000 तक की आय हो रही है, जबकि मासिक आय ₹3 से ₹4 लाख तक पहुंच गई है।

तकनीक और मार्गदर्शन बना सफलता का मंत्र

लक्ष्मीबाई बताती हैं कि पारंपरिक खेती में जहां लाभ सीमित था, वहीं पॉलीहाउस तकनीक अपनाने से उनकी आमदनी में कई गुना वृद्धि हुई। उद्यानिकी विभाग के सहयोग और सही प्रशिक्षण ने उन्हें आधुनिक खेती के हर पहलू को समझने में मदद की। आज लक्ष्मीबाई न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

सन्दर्भ स्रोत/छाया : कृषक जगत

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार
न्यूज़

खंडवा की महिलाओं ने सहजन  से खड़ा किया लाखों का कारोबार

खंडवा के खेड़ी गांव की महिलाओं ने सहजन से जुड़े उत्पाद बनाकर बदली गांव की तस्वीर, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल क...

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में,
न्यूज़

इंदौर : हर चौथा स्टार्टअप महिलाओं के हाथ में, , वैश्विक मंचों तक पहुंची इंदौर की पहचान

1400 स्टार्टअप में 300 से अधिक का संचालन कर रहीं महिलाएं, फीफा वर्ल्ड कप में भी सर्विस दे रहीं 

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल
न्यूज़

सोनल सिंह : वेब सीरीज 'विमल खन्ना' में मिला अहम रोल

गुमशुदा लड़की ‘शालिनी’ के किरदार में जीता दर्शकों का दिल, पूरी कहानी उसकी तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...