खुशबू खान को मिलेगा मालवा खेल अवार्ड

blog-img

खुशबू खान को मिलेगा मालवा खेल अवार्ड

भोपाल। इंदौर में मालवा कला अकादमी द्वारा राज्य स्तर पर दिये जाने वाले प्रतिष्ठित मालवा खेल अवार्ड के लिए प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इस वर्ष जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मालवा कला अकादमी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भोपाल की खुशबू खान (महिला हाकी), इंदौर की आयुषी शुक्ला (महिला क्रिकेट), उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत (कुश्ती) इंदौर की सारा शंभु (कराते) का मालवा खेल अवार्ड के लिए चयन किया गया है। वहीं आयुषी शुक्ला ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रहते हुए अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। कुश्ती में उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत ने एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतकर इतिहास रचा है। कराते की सारा शंभु ने भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हॉकी में भोपाल की खुशबू ने भी गोलकीपिंग करते हुए जूनियर वर्ग में न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

प्रदेश से आए 74 आवेदन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को मालवा खेल अवार्ड के साथ नगद राशि व अनेक उपहार प्रदान किए जाएंगे। मालवा कला अकादमी हमेशा ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती आई है और दो दशक से अधिक समय से यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अवार्ड समारोह को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...