केरल हाईकोर्ट : पत्नी को नौकरी

blog-img

केरल हाईकोर्ट : पत्नी को नौकरी
छोड़ने के लिए मजबूर करना क्रूरता

नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट ने एक महिला को तलाक की अनुमति दे दी जिसका पति उस पर शक करता था और उसे नर्स की नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करता था। इस मामले में जस्टिस देवन रामचंद्रन और जस्टिस एमबी स्नेहलता की खंडपीठ ने कहा कि पति का इस तरह का व्यवहार तलाक अधिनियम, 1869 की धारा 10(1)(x) के तहत गंभीर मानसिक क्रूरता के समान है, जो पति या पत्नी को तलाक की अनुमति देता है।

कोर्ट ने कहा कि जीवनसाथी के पर शक और निगरानी शादी की नींव को खोखला कर सकती है, जो विश्वास, सम्मान और भावनात्मक सुरक्षा पर टिकी होती है। 

अदालत ने आगे कहा...एक शक्की पति वैवाहिक जीवन को नर्क बना सकता है। लगातार पत्नी पर शक और अविश्वास प्रेम, विश्वास और समझ पर टिकी शादी की नींव को ही जहरीला कर देता है। एक शक्की पति, जो आदतन पत्नी की वफादारी पर शक करता है, उसके आत्म-सम्मान और मानसिक शांति को खत्म कर देता है। आपसी विश्वास ही विवाह की आत्मा है, जब इसकी जगह शक आ जाता है, तो रिश्ता अपना सारा अर्थ खो देता है। जब एक पति बिना किसी वजह के अपनी पत्नी पर शक करता है, उसकी गतिविधियों पर नजर रखता है, उसकी ईमानदारी पर सवाल उठाता है और उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता में दखल देता है, तो इससे पत्नी को मानसिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

क्या था पूरा मामला?

इससे पहले महिला ने पति से तलाक के लिए पारिवारिक न्यायालय में अपील की थी। लेकिन सबूतों के अभाव में क्रूरता के आधार पर तलाक की उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। बाद में महिला ने हाईकोर्ट में अपील की। कपल की शादी साल 2013 में हुई थी।

पत्नी को जबरन नौकरी छोड़ने के लिए करता था मजबूर  

पत्नी ने कोर्ट को बताया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही उसका पति उस पर शक करता था। उसके जीवन को कंट्रोल करके उसे लगातार मानसिक और शारीरिक क्रूरता का शिकार बनाता रहा। महिला ने ये भी बताया कि पति ने उसे विदेश में अपने साथ रहने के लिए नर्सिंग की नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया। जब वह उसके साथ रहने लगी तो पति ने उस पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी। वो अक्सर उसे घर में बंद कर देता, किसी से भी फोन पर बात नहीं करने देता था।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : पंचायती तलाक के आधार
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : पंचायती तलाक के आधार , पर दूसरी शादी नहीं होगी मान्य

अगर शादी के वक्त पति या पत्नी दोनों में से किसी भी पक्ष की दूसरे जीवित व्यक्ति के साथ पहली शादी कायम हो, तो दूसरी शादी श...

गुजरात हाईकोर्ट : दूसरी जाति में विवाह करने वाली
अदालती फैसले

गुजरात हाईकोर्ट : दूसरी जाति में विवाह करने वाली , महिला को भी मिलेगा पैतृक संपत्ति में हिस्सा

पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार तब तक खत्म नहीं होता जब तक वह खुद अपना हक न छोड़ दे या किसी अन्य कानूनी तरीके से यह अ...

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट : अनुकंपा नौकरी लेकर
अदालती फैसले

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट : अनुकंपा नौकरी लेकर , जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती बहू

कोर्ट ने कहा-  सास-ससुर की देखभाल नहीं की तो पद छोड़ना होगा

दिल्ली हाईकोर्ट  : शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं

तलाक से जुड़े केस में अहम फैसले सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि शादी भरोसे पर टिकती है और संदिग्ध आचरण रिश्ते को तोड़ देता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पति को गरीबी के चलते
अदालती फैसले

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पति को गरीबी के चलते , छोड़ने वाली पत्‍नी भरण पोषण की हकदार नहीं

कोर्ट ने कहा कि पत्नी बिना किसी उचित कारण के पति से अलग रह रही है. उसने तथ्यों को छिपाकर अदालत को गुमराह किया.