बहरीन में एशियन चैम्पियनशिप में सुरभि ने जीता रजत

blog-img

बहरीन में एशियन चैम्पियनशिप में सुरभि ने जीता रजत

छाया: सुरभि सांखला के फेसबुक अकाउंट से 

जिस उम्र में बच्चे मार्शल आर्ट खेलना छोड़ छोड़ देते हैं, उस उम्र में मैंने इसे खेलना शुरू किया। मेरा मक़सद खेल में कॅरियर बनाना नहीं, बल्कि आत्मरक्षा के लिये सीखना था। मैंने महसूस किया कि जिसे आत्मरक्षा के गुर आते हैं, उसका आत्मविश्वास हमेशा ऊंचा होता है। है। समाज में महिलाओं के साथ होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं ने इस सोच को और बल दिया। बस फिर देर न की और 25 की उम्र में मैंने मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया। यह कहना है हाल ही में बहरीन में हुई मिक्स्ड मार्शल आर्ट की एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटीं इंदौर की सुरभि सांखला का। सुरभि हाईकोर्ट में वकालत करती हैं। वे कहती हैं एक जमे-जमाए पेशे के साथ दूसरे क्षेत्र में आगे बढ़ना आसान नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि इंसानी दिमाग एक साथ कई जगह चल सकता है, बशर्ते हर काम पूरी मेहनत और लगन से किया जाए।

सुरभि बताती हैं कि पाकिस्तान से आयी उनकी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी कद में उनसे ऊंची और वजनी थी। पहले दो चक्र में वह मुझ पर हावी रही, लेकिन अंतिम चक्र में मैं कि किसी फिल्मी हीरो की तरह उठी और उसे ऐसे पंच मारे कि टेक्नीकली नॉक आउट करके ही दम लिया। दरअसल मैं शरीर से भले ही थक गई थी, लेकिन दिमागी रूप से मैच जीतने का हौसला लेकर ही खेल रही थी। इस स्पर्धा में 14 देशों के खिलाड़ी थे। भारत से कुल 11 खिलाड़ी और मप्र से मैं अकेली थी। मेरे कोच विकास शर्मा और ट्रेनर रोहित जेठवा ने मुझे इतनी अच्छी तालीम दी कि मैं सिल्वर तक पहुंच पाई। पैरेंट्स राजेंद्र-सुषमा सांखला का भी इस सफलता में सहयोग है। वकालत में अपनी व्यस्तता के चलते मैं चैंपियनशिप से पहले विशेष प्रशिक्षण न ले सकी। जिस दिन मुझे जाना था, उस सुबह तक मैंने काम निपटाए। मेरा मानना है कि आपके शौक का असर आपके पेशे पर न हो तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।

संदर्भ स्रोत: दैनिक भास्कर 

संपादन: मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...