पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार

blog-img

पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप : चार बार
की नेशनल चैंपियन बनीं सपना

ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा ने नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों पैरों में पोलियो के बावजूद सपना ने लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया, वह ऐसा करने वाली देश की पहली दिव्यांग खिलाड़ी बनी हैं। 

28-29 मार्च को बेंगलुरू के कोरामंगला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में सपना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। सपना का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा और उन्होंने हर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। 

 

ये भी पढ़िए ....

शूटर वंशिका तिवारी का सीनियर वर्ल्ड कप में चयन

अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

 

दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद नहीं मानी हार 

सपना की सफलता के पीछे संघर्ष और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। टेबल टेनिस में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने आर्म रेसलिंग में भी पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे अपनी पहचान बना चुकी हैं और कई सम्मान हासिल कर चुकी हैं। आर्थिक कठिनाइयों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने निरंतर अभ्यास जारी रखा। सपना का कहना है कि मजबूत हौसलों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती, और उनका लक्ष्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पदक जीतना है। 

हर मुश्किल को बनाया ताकत

सपना का कहना है कि मेरे जीवन में सबसे बड़ी चुनौती मेरी शारीरिक स्थिति रही है। आर्थिक समस्याएं, नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियां भी थीं। कई बार ऐसा हुआ कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने के बावजूद आर्थिक कारणों से नहीं जा पाई लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। हर मुश्किल को अपनी ताकत बनाया और लगातार आगे बढ़ती रही।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात
न्यूज़

नेशनल रेसिंग : भोपाल की सारा हयात , बनी 'फास्टेस्ट फीमेल राइडर'

भोपाल की सारा हयात खान ने दमदार रफ्तार और कंट्रोल से इंडियन ड्रैग रेसिंग में इतिहास रचा।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा
न्यूज़

 अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी सपना शर्मा , को मिला 'राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026'

इंदौर की सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो आर्म रेसलिंग और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026 मिला।

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन
न्यूज़

बॉक्सिंग विश्व कप के लिए मुक्केबाज माही लामा का चयन

चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह
न्यूज़

बुंदेलखंड की ज्योति तिवारी : 7 वर्षों में रुकवाए 550 बाल विवाह

बुंदेलखंड की प्रधान आरक्षक ज्योति बनीं नाबालिग बच्चियों की मसीहा

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की  नौकरी छोड़
न्यूज़

 बुरहानपुर की खुशबू लाखों की नौकरी छोड़ , चिप्स के बिजनेस से बदल रही किसानों की किस्मत

किसान की बेटी खुशबू पाटिल ने शुरू किया सफल स्टार्टअप, 10 लोगों को दिया रोजगार.

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन
न्यूज़

प्रीति खंडेलवाल बनीं आयरनमैन चैंपियन

3.8 KM तैराकी, 180 KM साइक्लिंग और मैराथन रन पूरी कर रचा इतिहास