डॉ. रीनू ने हर्बल फॉर्मूलेशन पर किया शोध

blog-img

डॉ. रीनू ने हर्बल फॉर्मूलेशन पर किया शोध
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तुत

छाया: डॉ. रीनू यादव के फेसबुक अकाउंट से 

• 10 साल में 65 से ज्यादा रिसर्च पेपर्स हो चुके प्रकाशित

भोपाल। भोपाल की डॉ. रीनू यादव ने हर्बल फॉर्मूलेशन विकास पर आधारित अपना अनुसंधान ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन, नीदरलैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पेश किया। बता दें कि डॉ. रीनू को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड काउंसिल फॉर साइंस एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने चुनकर भेजा था। वहां डॉ. रीनू ने भारत को रिप्रेजेंट किया। डॉ रीनू ताज विवांता गोवा में मिसेज इंडिया फार्म आइकन से सम्मानित हैं। उन्हें नीदरलैंड की इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन द्वारा विमेन इन साइंस एंड एजुकेशन से एजुकेशन का अवॉर्ड मिल चुका है। यह अवॉर्ड पाने वाली वे देश की एकलौती महिला हैं। 

बच्चियों और महिलाओं के उत्थान के लिए भी कर रही हैं काम

डॉ. रीनू समाज सेवा के कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोरोना के समय किए कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वे आईआईटीएम, आईईएस विवि की डीन और प्रिंसिपल हैं। हर्बल फॉर्मूलेशन रिसर्च, महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण और पर्यावरण इनके प्रमुख काम हैं। मिसेज इंडिया इटरनेशनल 2019 रह चुकी डॉ रीनू ने मुख्यमंत्री के साथ कई बार पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री भी उनके द्वारा महिलाओं और बच्चियों के उत्थान के लिए किए गये कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं। ज्ञात हो कि डॉ रीनू महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वच्छता के लिए प्रेरित करने सेनेटरी पैड का वितरण करने का अभियान वर्षों से चला रही है।

बच्ची की देती हैं फीस

चार साल पहले उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। दरअसल, रीनू की बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, वहीं की एक बच्ची के पिता की एक दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद आर्थिक तंगी के चलते उस बच्ची की मां उसे स्कूल से निकालना चाह रही थी। तब से ही रीनू उस बच्ची की फीस दे रहीं हैं।

सन्दर्भ स्रोत : पत्रिका 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...