दिल्ली हाईकोर्ट : ग्रामीणों के सामने तलाक लेकर

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : ग्रामीणों के सामने तलाक लेकर
नहीं किया जा सकता हिंदू विवाह को भंग

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने गांव वालों के सामने शादी खत्म करने और दूसरी शादी करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर मात्र से विवाद को खत्म करने के मामले पर हैरानी जताई है। 

पहली शादी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के आरोप में बर्खास्त किए गए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कांस्टेबल को राहत देने से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा कि सामाजिक लोगों और गवाहों के सामने शादी तोड़ने से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से हिंदू विवाह को भंग नहीं किया जा सकता। 

जस्टिस सी. हरि शंकर और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने कहा कि कोर्ट को ऐसे किसी कानून या सिद्धांत की जानकारी नहीं है जिसके तहत गांव के लोगों के सामने शादी तोड़ने से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करके विधिवत संपन्न हिंदू विवाह को समाप्त किया जा सके। 

कोर्ट ने कहा कि इस बात पर कोई विवाद नहीं हो सकता कि याचिकाकर्ता ने पहली शादी के चलते ही दूसरी शादी कर ली थी। याचिकाकर्ता सिर्फ यह दलील देना चाहता है कि 15 अक्टूबर 2017 को गांव वालों के सामने शादी तोड़ने से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहली शादी टूट गई, जबकि ऐसा नहीं किया जा सकता। 

ऐसी स्थिति में, अदालत याचिकाकर्ता की कोई मदद नहीं कर पाती और रिट याचिका खारिज की जाती है। सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार ने राहत की गुहार लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अश्विनी के खिलाफ इस आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही थी कि उन्होंने अपनी पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी की थी। 

इसके बाद, उन्हें सीआईएसएफ नियम 2001 के नियम 182 का उल्लंघन करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी दलील थी कि उन्होंने गाँव के लोगों के सामने अपनी पहली शादी तोड़ी थी और उससे संबंधित दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर भी किए थे। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : अब प्राइवेट स्कूलों की महिला , टीचर्स को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए
अदालती फैसले

पढ़ाई जारी रखने के अधिकार के लिए , इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंची विवाहिता

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पढ़ाई जारी रखने की मांग करने वाली विवाहिता के मामले को मध्यस्थता केंद्र भेजते हुए अंतरिम सुरक्षा द...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...