23वीं एशियन कराटे चैम्पियनशिप 2025: रूषा

blog-img

23वीं एशियन कराटे चैम्पियनशिप 2025: रूषा
तंबत ने रजत पदक जीत रचा इतिहास

छाया : रूषा तंबत के इन्स्टाग्राम पेज से

भोपाल चीन में आयोजित 23वीं एशियन कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 कराटे चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश की प्रतिभावान कराटे खिलाड़ी रूषा तंबत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग का पहला रजत पदक है। 

रूषा की इस उपलब्धि ने न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि मध्यप्रदेश को भी अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। उनके इस स्वर्णिम प्रदर्शन से प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

भोपाल की डे बोर्डिंग योजना से मिली मजबूती : 

रूषा वर्तमान में राज्य कराटे अकादमी, भोपाल में डे बोर्डिंग विधा के अंतर्गत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच हर्षित विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और अपने कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर रूषा ने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले वह कोच कार्तिकेय दुबे से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं।

रूषा का करियर 

• कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप (बर्मिंघम) में कांस्य पदक

साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप (श्रीलंका) में कांस्य पदक

• वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप (तुर्की) और एशियन कराटे चैंपियनशिप (उज़्बेकिस्तान) में प्रभावशाली प्रदर्शन

K1 कराटे यूथ लीग (UAE) में 5वां स्थान

सन्दर्भ स्रोत : दैनिक भास्कर/ईटीवी

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’