दिल्ली हाईकोर्ट : महज ताने या अस्पष्ट आरोप क्रूरता नहीं

blog-img

दिल्ली हाईकोर्ट : महज ताने या अस्पष्ट आरोप क्रूरता नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम आदेश देते हुए कहा है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले मामूली झगड़े, ताने या आपसी नोकझोंक को क्रूरता नहीं कहा जा सकता।  दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कहा कि शादीशुदा ज़िंदगी में होने वाली आम खटपट या परिवार के बीच की छोटी-मोटी तकरारें, भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत अपराध नहीं मानी जा सकतीं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि रोज़मर्रा के मतभेद या ताने वैवाहिक जीवन का सामान्य हिस्सा हैं और इन्हें आपराधिक श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।  अदालत ने इसे वैवाहिक जीवन की स्वाभाविक परिस्थिति बताया।

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि अब एक बढ़ती प्रवृत्ति देखने को मिल रही है जिसमें पतियों के दूर के रिश्तेदारों को भी झूठे मामलों में फंसाया जाता है जबकि वे न तो दंपती के साथ रहते हैं और न ही उनका किसी झगड़े से सीधा संबंध होता है।  कोर्ट ने कहा कि केवल इसलिए किसी रिश्तेदार का नाम शामिल कर देना कि वे वैवाहिक विवाद के बारे में जानते थे, कानून के उद्देश्य को कमजोर करता है।

पति की मासी और बेटी पर लगे दहेज मांगने के आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के मुतबिक एक पति की मासी और उसकी बेटी पर दहेज मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।  जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी महिला के ससुराल में नहीं रहती थीं और उन पर लगाए गए आरोप केवल कुछ बातों और दखल अंदाज़ी तक सीमित थे।

सबूत न मिलने पर हाईकोर्ट ने किया केस रद्द

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा सिर्फ ताने मारना, सामान्य टकराव या वैवाहिक जीवन की आम खटपट को क्रूरता नहीं कहा जा सकता।  दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी माना कि एफआईआर और चार्जशीट में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे मुकदमा जारी रखा जा सके।  इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट ने एफआईआर और उससे जुड़े मुकदमे को रद्द कर दिया।  साथ ही यह भी साफ किया कि अगर आगे चलकर ट्रायल कोर्ट को कोई नया सबूत मिलता है तो वह कानून के मुतबिक कार्रवाई कर सकती है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा