छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : बेटी को भरण-

blog-img

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  : बेटी को भरण-
पोषण देना पिता की नैतिक जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक कॉन्स्टेबल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के साथ ही बेटी को छोड़ दिया और भरण-पोषण देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि फैमिली कोर्ट का आदेश पूरी तरह वैधानिक है। उसमें हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।

कॉन्स्टेबल पिता को फैमिली कोर्ट ने उसकी बेटी को भरण-पोषण देने का आदेश दिया था, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका में पुलिसकर्मी पिता ने कहा कि, वह एचआईवी  संक्रमित है, जिसके इलाज में भारी खर्च आता है। वहीं, बेटी मेरी नहीं है, इसलिए उस पर भत्ते की राशि देना एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ होगा। लेकिन, याचिककर्ता यह साबित नहीं कर सका कि बच्ची उसकी बेटी नहीं है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि, कॉन्स्टेबल अपनी पिता की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता और उसे अपनी बेटी को भरण-पोषण देना होगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, बलरामपुर जिला निवासी याचिकाकर्ता वर्तमान में कोन्डागांव जिला पुलिस बल में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। अंबिकापुर निवासी उसकी पत्नी ने फैमिली कोर्ट में धारा 125 सीआरपीसी के तहत भरण-पोषण की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने 30,000 प्रतिमाह के भरण-पोषण की मांग की थी। पत्नी ने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, छोड़ देने और 6 साल की बेटी की देखरेख से मुंह मोड़ने जैसे आरोप लगाए थे।

फैमिली कोर्ट ने बेटी को भरण-पोषण देने दिया था आदेश

9 जून 2025 को फैमिली कोर्ट ने अपने फैसले में पत्नी की भरण-पोषण की मांग को अस्वीकार कर दिया था। साथ ही 6 वर्षीय बेटी के पक्ष में 5,000 प्रतिमाह भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि नाबालिग बच्ची की परवरिश और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता जरूरी है।

कॉन्स्टेबल ने फैमिली कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

कॉन्स्टेबल ने फैमिली कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने तर्क रखा कि, बच्ची उनकी बेटी नहीं है। याचिकाकर्ता HIV संक्रमित है, उसके इलाज में भारी खर्च आता है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भरण-पोषण की राशि देना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है।

हाईकोर्ट बोला- बेटी का भरण-पोषण पिता की जिम्मेदारी

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता के तर्कों को सुनने के बाद कहा कि, फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के साक्ष्यों और बयानों को ध्यान में रखकर फैसला सुनाया है। पिता ये साबित नहीं कर सका है कि बेटी उसकी नहीं है। फैमिली कोर्ट के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि या तथ्यात्मक गलती नहीं है। याचिकाकर्ता के आरोप प्रमाणित नहीं हुए हैं।

अदालत ने कहा कि बेटी को भरण-पोषण देना पिता की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : घरों की महिलाएँ सिर्फ घर , नहीं संभालतीं राष्ट्र-निर्माण भी करती हैं

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सड़क हादसे में गृहिणी की मौत के 25 साल बाद पति को 62.77 लाख रुपये मुआवजा, अन्य मामलों म...

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट :  बेरोजगार बता बच्चे के खर्च से नहीं बच सकता पति

कोर्ट ने कहा, “अपने खर्चों का प्रबंधन करना प्रतिवादी यानी पति की जिम्मेदारी है।

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा
अदालती फैसले

त्रिपुरा हाईकोर्ट : पिता की मृत्यु के बाद तलाकशुदा , पुत्री पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद तलाक लेने वाली पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्र नहीं होगी।

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : बेटियों को उच्च शिक्षा , से वंचित नहीं कर सकता पिता

मप्र हाईकोर्ट ने कहा कहा - महिला सशक्तिकरण हकीकत में हो बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता पिता, पढ़ाई का खर्च...

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : तलाक के लिए एक साल , का इंतजार हर मामले में जरूरी नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए एक साल की इंतजार अवधि को विशेष परिस्थितियों में माफ करने का अ...

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : कागजों पर जिंदा रिश्ते का कोई अर्थ नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से अलग रह रहे दंपति का विवाह समाप्त करते हुए मानसिक क्रूरता और टूट चुके वैवाहिक संबंधों को तलाक...