महिलाओं को शिक्षित कर सुनंदा ने

blog-img

महिलाओं को शिक्षित कर सुनंदा ने
बदली बच्चों की सेहत की तस्वीर

छाया : सुनंदा पहाड़े के फेसबुक अकाउंट से 

 भोपाल की समाजसेवी सुनंदा पहाड़े ने महिलाओं की शिक्षा और बच्चों के पोषण को जीवन का मिशन बना लिया है। कभी भूख और बेबसी से जूझती बस्तियों में आज उनकी वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य और उम्मीद की नई किरण चमक रही है। 

सुनंदा हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती थीं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने कई सालों तक एक सामाजिक संगठन के साथ वॉलेंटियर के रूप में काम किया। लेकिन जब बच्चे बड़े हुए, तो उन्होंने अपने प्रयासों को एक बड़ा रूप देने का फैसला किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा से शुरुआत की और अब वे भोपाल की करीब 15 बस्तियों में कुपोषण मिटाने का अभियान चला रही हैं।

महिलाओं की शिक्षा बनी बदलाव की पहली सीढ़ी

सुनंदा बताती हैं कि जब वे बस्तियों में गईं, तो वहां की स्थिति देखकर दिल दहल गया। “महिलाओं पर ही परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा और घर चलाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वे ही शिक्षित नहीं हैं। मुझे महसूस हुआ कि अशिक्षा और कुपोषण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं,” इसी सोच के साथ उन्होंने बस्तियों में महिलाओं की शिक्षा पर काम शुरू किया। ओपन स्कूलिंग के जरिए कई महिलाओं की मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी कराने में मदद की। 

कम बजट में पोषक आहार का प्रशिक्षण

मई 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के 55 में से 45 जिले कुपोषण के ‘रेड जोन’ में हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए सुनंदा ने महिलाओं को सिखाया कि कम बजट में भी पोषक आहार कैसे तैयार किया जा सकता है। वे बताती हैं, “हमने उन्हें दाल, सब्जियों और स्थानीय अनाजों का उपयोग कर बच्चों के लिए संतुलित आहार बनाना सिखाया। यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि जागरूकता का अभियान था।”

गणेश नगर और आदर्श नगर बनी मिसाल

सुनंदा और उनकी संस्था ‘मदद फाउंडेशन’ ने भोपाल की दो बस्तियों   गणेश नगर और आदर्श नगर   को  गोद लिया है। पिछले पांच सालों से उनकी टीम इन बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रही है।

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत
न्यूज़

गोल्डन लीफ कम्पोस्ट : सूखे पत्ते बनेंगे हरियाली की ताकत

भोपाल के लगभग 100 स्थानों पर लीफ कम्पोस्टिंग यूनिट लगाने का है लक्ष्य. गोल्डन कम्पोस्ट से फिर से हरी-भरी होगी धरती

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट
न्यूज़

IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट : डॉ. मेघना दुबे का डिज़ाइन पेटेंट

घर के कचरे से बनेगी गैस, LPG पर निर्भरता घटाएगा IoT आधारित सोलर बायोगैस प्लांट

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच
व्यूज़

जेवर गिरवी रख गांव की बेटियों को दिया फुटबॉल का मंच

 आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं मानी हार, 12 लाख के कर्ज से खड़ी की टीम, 3. इंडियन वीमेंस लीग में मप्र को दिलाया तीसरा स्थान

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने
न्यूज़

हैंडलूम और साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने , अनूठी पहल 25 मॉडल्स करेंगी रैंप वॉक

‘साड़ी कल्चर इंडिया’ और ‘प्रिया फैशन इवेंट्स’ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साड़ी के महत्व से रूबरू होगी नई पीढ़ी

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू
न्यूज़

बुरहानपुर में दिव्यांग कंचन ने  शुरू , की मुफ्त ओपन लाइब्रेरी ‘बुकीज क्लब’

कंचन गुरवे ने दोस्त अतिथि शिक्षक के साथ मिलकर किया सराहनीय काम, किताबों के शौकीनों को दी लाइब्रेरी की सौगात 5 राज्यों मे...