इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी-बेटी को देना ही होगा गुजारा भत्ता

blog-img

इलाहाबाद हाईकोर्ट : पत्नी-बेटी को देना ही होगा गुजारा भत्ता

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर निवासी गौरव गुप्ता की उस आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें परिवार अदालत द्वारा पत्नी रितिका गुप्ता और बेटी को कुल 40 हजार रुपया प्रति माह गुजारा भत्ता देने संबंधी आदेश को चुनौती दी गई थी। यह आदेश न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने दिया है। 

कानपुर नगर के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ने आठ अक्टूबर 2024 को पारित आदेश में याची को निर्देश दिया था कि वह पत्नी और बेटी, दोनों को 20 -20 हजार रुपया प्रति माह (कुल 40 हजार रुपए ) भरण-पोषण के रूप में दे। इस आदेश को यह कहते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी गई कि भरण-पोषण की कुल राशि बहुत अधिक है। 

याची कंपनी में निदेशक है लेकिन नुकसान होने के कारण मात्र 2,40,000 प्रति वर्ष (यानी 20 हजार रुपया प्रति माह) कमा पाता है। पत्नी पढ़ी लिखी है। उसके पास इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री है। शादी से पहले वह कमाती थी। इसलिए भत्ता राशि कम की जाए। पत्नी की तरफ से कहा गया कि वह स्वयं और अपनी बेटी का भरण-पोषण करने में असमर्थ है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा, ‘केवल इसलिए कि पत्नी शिक्षित है और कुछ कमा सकती है, यह उसके भरण-पोषण के दावे को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता।’ 

कोर्ट ने माना कि पति के पास पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण के पर्याप्त साधन हैं। उसने जानबूझकर अपनी वास्तविक आय छिपाने का प्रयास किया। सवाल उठाया कि अगर कंपनी को नुकसान हुआ तो उसके पिता और माता (निदेशकों) का वेतन कैसे बढ़ गया? न्यायालय ने इसे भरण-पोषण देने से बचने का जानबूझकर किया गया कृत्य माना। कोर्ट ने कहा, एक सक्षम और स्वस्थ युवा व्यक्ति को अपनी पत्नी और बच्चों के लिए पर्याप्त कमाई करने में सक्षम माना जाता है। कोर्ट ने परिवार अदालत का फैसले बरकरार रखते हुए अर्जी खारिज कर दी। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की
अदालती फैसले

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट: वैवाहिक अधिकारों की , डिक्री न मानने पर पति को तलाक का हक

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पति को धारा 13(1A)(ii) के तहत तलाक का अधिकार दिया पत्नी ने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की डिक्री...

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर
अदालती फैसले

जम्मू-कश्मीर–लद्दाख हाईकोर्ट: शादी के बाहर , संबंध रखने वाली महिला रिश्तेदार नहीं

कोर्ट ने कहा -  'रिश्तेदार' शब्द का अर्थ एक कानूनी और सामाजिक दर्जा (Status) होता है, जो विवाह या खून के रिश्ते से जुड़ा...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह
अदालती फैसले

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट : बिना तलाक दूसरा विवाह , करने वाली पत्नी नहीं कर सकती 498A का केस

जस्टिस शालिनी नागपाल ने अपने फैसले में कहा कि IPC की धारा 498A केवल कानूनी रूप से वैध विवाह पर लागू होती है, 'पति' का अर...

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि:
अदालती फैसले

गर्भपात मामलों में महिला का निर्णय सर्वोपरि: , सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागरत्ना का स्पष्ट रुख

नाबालिग रेप सर्वाइवर्स के लेट टर्मिनेशन से लेकर मेंटल हेल्थ के आधार पर अबॉर्शन के अधिकार को बनाए रखने तक, SC की अकेली मह...

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार
अदालती फैसले

हिप्र मंडी कोर्ट : दूसरी पत्नी को भी मिलेगा पहली जैसा अधिकार

कोर्ट का बड़ा फैसला; पति के लापता होने पर किया था दूसरा विवाह गुजारा भत्ता देना ही होगा