सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की

blog-img

सरपंच साक्षी बनीं FD दीदी, गांव की
बिटिया को देतीं 1100 की फिक्स डिपोजिट

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की मऊसहानियां ग्राम पंचायत की सरपंच साक्षी सोनी आज “FD दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। उनकी अनोखी पहल ने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में बेटियों के प्रति सोच बदलने का काम किया है। 

सरपंच बनते ही लिया बेटियों के लिए संकल्प

महज 24 साल की उम्र में सरपंच बनने के बाद साक्षी ने यह ठान लिया कि गांव में जन्म लेने वाली हर बेटी को आर्थिक सुरक्षा दी जाएगी। उनके इस फैसले को गांववालों का भी भरपूर समर्थन मिला। गांव में जब भी किसी घर में बेटी का जन्म होता है, तो साक्षी खुद ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ वहां पहुंचती हैं। पूरे गांव के साथ मिलकर बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाता है और मिठाइयां बांटी जाती हैं। इस पहल के बाद गांव में बेटियों को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गर्व और सहारा माना जाने लगा है।

 

ये भी पढ़िए ...

सरपंच आरती कुशवाहा ने बदली गांव की तस्वीर जहां थी गंदगी, आज है खूबसूरती

मांजरोद कला पंचायत: जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

 

हर नवजात के नाम 1100 रुपये की एफडी

साक्षी हर नवजात बेटी के नाम 1100 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कराती हैं। साथ ही बच्ची का बैंक खाता भी खुलवाया जाता है, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रह सके। पिछले तीन वर्षों में इस पहल के तहत 26 बेटियों के नाम एफडी कराई जा चुकी है। यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

गरीब परिवार की बेटियों को गोद लेकर निभा रहीं जिम्मेदारी

साक्षी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की मदद के लिए उन्हें गोद भी लेती हैं। एक बेटी की शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी उन्होंने खुद उठाई है और उसके नाम अतिरिक्त एफडी भी कराई है। साक्षी का कहना है कि जब तक उनके पास सामर्थ्य है, वह इस पहल को जारी रखेंगी। उनका उद्देश्य है कि हर बेटी का जन्म सम्मान और खुशी के साथ मनाया जाए और उसे सुरक्षित भविष्य मिल सके। 

सन्दर्भ स्रोत/छाया  : ईटीवी

संपादन : मीडियाटिक डेस्क 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 :  माही लामा का भारतीय
न्यूज़

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 : माही लामा का भारतीय , टीम में चयन, करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की उभरती हुई मुक्केबाज माही लामा ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अब उनकी नजर चीन मे...

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया
न्यूज़

अर्चना माहेश्वरी : पांच देशों की तकनीक को आसान बनाया

बड़वानी से वैश्विक मंच तक पहुंचीं अर्चना माहेश्वरी ने तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाते हुए कई द...

​​​​​​​श्रीलंका दौरा :  महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े
न्यूज़

​​​​​​​श्रीलंका दौरा : महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल अनादि तागड़े

महज 9 साल की उम्र में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाली अनादि अब भारतीय महिला अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर देश का...

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर
न्यूज़

छिंदवाड़ा की प्रिया मालवीय बनी महिला फ्लाइंग ऑफिसर

AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया 113वीं रैंक, देश सेवा के सपने को किया साकार, गुजरात से बीई करने के बाद घर में ऑनलाइन तैयारी...

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया
न्यूज़

इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया , माउंट किलिमंजारो, रचा नया इतिहास

मध्यप्रदेश पुलिस की दीपिका गौतम ने तंजानिया में तंजानिया में 5865 मीटर ऊंचाई वाले ज्वालामुखी पर्वत पर चढ़ाई की

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत
न्यूज़

जबलपुर की नेहा इंटरनेशनल में रजत , जीतने के बाद भी देश में गुमनाम

जबलपुर में अकादमी को तरस रही नेहा यादव, एशियाई गेम में भारत को दिला सकती हैं मेडल.