बॉम्बे हाईकोर्ट  : पति को नपुंसक बोलना मानहानि नहीं  

blog-img

बॉम्बे हाईकोर्ट  : पति को नपुंसक बोलना मानहानि नहीं  

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले में सुनवाई करते हुए बड़ी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि तलाक की कार्यवाही में पत्नी के लगाए गए नपुंसकता के आरोप मानहानिकारक नहीं है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति की अपनी अलग रह रही पत्नी के खिलाफ दायर शिकायत खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि वैवाहिक मामलों में एक महिला द्वारा पति पर लगाए गए नपुंसकता के आरोप उस स्थिति में मानहानि नहीं माने जाते, जब वह अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे आरोप लगाती है। न्यायमूर्ति एस.एम. मोदक की पीठ ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम याचिका में नपुंसकता के आरोप बहुत प्रासंगिक हैं। 

मुकदमा चलाने की थी मांग 

अदालत ने याचिकाकर्ता की उस शिकायत को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि पत्नी द्वारा शुरू की गई तलाक की कार्यवाही में उसे नपुंसक करार दिया गया था। अदालत ने कहा कि महिला द्वारा ये आरोप लगाना उचित था ताकि यह दिखाया जा सके कि विवाह में उसके साथ क्रूरता हुई है। उसने कहा कि नपुंसकता के आरोप तलाक का आधार बन सकते हैं। अदालत ने कहा कि तलाक की कार्यवाही के दौरान पत्नी द्वारा ऐसे आरोप लगाए जाने को मानहानिकारक नहीं माना जा सकता है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में साफ किया है कि कोर्ट ने कहा कि पत्नी द्वारा पति को 'नपुंसक' कहना बदनामी नहीं, बल्कि तलाक के लिए अपना पक्ष रखने का अधिकार है। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’