सूखी फलियों से अनूठी कलाकृतियां बना रहीं भोपाल

blog-img

सूखी फलियों से अनूठी कलाकृतियां बना रहीं भोपाल
की दुर्गा उन्हाले , लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

छाया : वर्ल्ड रिकार्ड्स इण्डिया

सुबबूल (ल्यूसेना ल्यूकोसेफाला) की फलियों को आमतौर पर बेकार माना जाता है, लेकिन भोपाल की कलाकार दुर्गा उन्हाले ने कला के माध्यम से इन्हें उपयोगी बना दिया है। वे पेड़ से निकली सूखी फलियों का उपयोग करके शानदार कलाकृतियां बनाती हैं। पिछले 40 साल से अपने इस हुनर को लगातार नया आकार दे दुर्गा की कलाकृतियां देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वे अब तक सुबबूल के पेड़ की फलियों से 550 से अधिक कलाकृतियां बना चुकी हैं हैं, जो देखने में अद्भुत हैं। उनकी इस कला को देखते हुए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 

ऐसे हुई शुरुआत 

दुर्गा को बचपन से ही कलाकृतियों का शौक था। शादी होकर भोपाल आने के बाद तो भेल के क्वार्टर में रहने लगीं। इसके आसपास सुबबूल के बड़ी संख्या में पेड़ लगे थे। सुबबूल की फली को जब उन्होंने अलग-अलग तरह से मोड़कर देखने के बाद विचार आया कि इन्हें डार्क और लाइट शेड का उपयोग कर कुछ बनाया जा सकता है। फिर इससे कलाकृतियां बनाने की शुरूआत की और करीब 5 साल की मेहनत के बाद कलाकृतियां बनाने में फिनिशिंग आ पाई। शुरूआत में बनाई गई कलाकृतियों को लोगों ने सराहा तो उत्साह बढ़ता गया। इसके बाद इन पेड़ों की फलियों से पहले छोटी-छोटी कलाकृतियां बनाईं और फिर बड़े आकार की।" उन्होंने शुरुआत में बबूल की पत्तियों से भगवान गणेश को उकेरा था। इसकी खास बात यह है कि यह पत्तियां अब तक वैसे की वैसे ही रखी हैं।

प्रतिदिन 5 -6 घंटे काम करने के बाद 3 माह में बनती है कलाकृति

इन फलियों से कलाकृतियां बनाना आसान काम नहीं है। एक दिन में 5 से 6 घंटे काम किया जाए तो एक कलाकृति बनाने में 3 माह का समय लग जाता है। फलियों को चयन करना और इसके बाद इन्हें पानी में भिगोकर आकार देना होता है, क्योंकि सूखने पर ये टूट जाती हैं। उनका मानना है कि प्रकृति की हर चीज बहुत सुंदर है। दुर्गा ने भोपाल और देशभर की दूसरी सांस्कृतिक जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें कई पुरस्कार और लोगों की सराहना भी मिली हैं।

सन्दर्भ स्रोत : हरिभूमि 

सम्पादन : मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...