ऑल इंडिया महिला हॉकी प्राइज मनी टूर्नामेंट : योगिता वर्मा करेंगी नेतृत्व

blog-img

ऑल इंडिया महिला हॉकी प्राइज मनी टूर्नामेंट : योगिता वर्मा करेंगी नेतृत्व

छाया  :   द हॉकी इंडिया के ट्विटरअकाउंट से 

भोपाल। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 17 जुलाई से ऑल इंडिया महिला हॉकी प्राइज मनी टूर्नामेंट का आयोजन झांसी में होने रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की टीम कप्तान योगिता वर्मा के नेतृत्व में भाग लेगी।

टीम की कोच वंदना उईके ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए एक  संतुलित और रणनीतिक रूप से सशक्त 18 सदस्यीय टीम तैयार की गई है। खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम विजेता बनकर ही लौटेगी।

यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, झांसी में 17 से 22 जुलाई तक आयोजित होगी। मध्य प्रदेश महिला टीम 16 जुलाई को झांसी लिए रवाना होगी और अपनी पहली भिडंत  स्टील प्लांट भिलाई (छत्तीसगढ़) की टीम से करेगी।  प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है, जिन्हें पूल-ए और फूल-बी में विभाजित किया गया विजेता टीम को 2 लाख रुपए, विजेता को 1 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को - 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

टीम में  योगिता वर्मा कप्तान, अदिति माहेश्वरी और अपूर्वा राना गोलकीपर, संस्कृति सरवन, निशी यादव, लवदीप कौर गिल, दीक्षा भार्गव, अश्रिता ठाकुर, रितन्या साहू, दिव्या यादव, अमरप्रीत कौर, भूमिक्षा साहू, स्वाति, सोनिया कुमरे, खुशी कटारिया, आंचल साहू, ललिता, साधना के अलावा कोचः वंदना उईके और मैनेजर: ज्योति शामिल हैं।

 

ये भी पढ़िए ...

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

सन्दर्भ स्रोत : नवदुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर
न्यूज़

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर , महिला हॉकी टीम में कृष्णा शर्मा का चयन

ग्वालियर की कृष्णा शर्मा का भारतीय अंडर 21 महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह 5 जुलाई से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भा...

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8
न्यूज़

बिना कोचिंग चमकीं बेटियां : आशिता को 99.8 , प्रतिशत, काजल को 3 स्वर्ण पदक

राजगढ़ की आशिता और कटनी की काजल ने रचा सफलता का इतिहास

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से
न्यूज़

महिलाओं को पंख दे रही ‘उड़ान’, 5 लाख से , अधिक जरूरतमंदों की बदल दी जिंदगी

उड़ान संस्था पिछले 6 वर्षों में 5 लाख से अधिक लोगों की मदद कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली
न्यूज़

इजराइल के क्लब से खेलने वाली पहली , भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं धार की ज्योति

ज्योति की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में घाना की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व उपकप्तान एलशद्दाई अचे...

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था,
न्यूज़

एशियन जंप रोप चैंपियनशिप : आस्था, , श्रुतिका और तनिष्का चीन में दिखाएंगी दम

30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में देवास की बेटियां चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता
न्यूज़

सामाजिक संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति: शोभिता , ठाकुर की पहली लघु फिल्म ‘खिलावड़ी’

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बनाई पहचान, बांछड़ा समुदाय की बेटियों के संघर्ष को पर्दे पर लाती ‘खिलावड़ी’