गंभीर बीमारी ने बिगाड़ा चेहरा, अब मुंबई में

blog-img

गंभीर बीमारी ने बिगाड़ा चेहरा, अब मुंबई में
सेलिब्रिटीज के साथ काम करेगी धार की सौम्या

छाया: पत्रिका

• 14 वर्षों तक झेला बीमारी का दर्द , अब सोशल मीडिया में मचा रही धूम

भोपाल धार की सौम्या जैन इन दिनों खासी चर्चा में हैं, दरअसल सौम्या एक यू ट्यूबर हैं और आज वे दर्दनाक जिंदगी में भी हुनर को निखारकर आगे बढ़ने वाला ऐसा नाम बन गई हैं कि अब उन्हें मुंबई में गदर 2 की कोरियोग्राफर के साथ ही एक्टर सिमरत कौर ने अपने साथ रील बनाने का प्रस्ताव दिया है। धार के रहने वाले वरिष्ठ वकील सुशील जैन और साधना जैन की बेटी सौम्या अब दुनिया भर में जाना पहचाना नाम है। सौम्या यू ट्यूब की ओर से सिल्वर और गोल्डन प्लेट जीत चुकी हैं। उनके लिए मुंबई से आमंत्रण उनकी लाइफ में एक और सपने के पूरा होने जैसा है।

बता दें कि सौम्या जब 9 साल की थी, तब उन्हें हेमेंजियोमा नामक ऐसी गंभीर बीमारी हुई, जो शरीर को विकृत बना देती है। ये बीमारी करोड़ों में एक व्यक्ति को होती है। इस बीमारी ने उनके चेहरे पर कई विकृतियां ला दीं। इस वजह से वे स्कूल तक नहीं जा पाती थीं, घर पर ही ट्यूशन पढ़कर एग्जाम देती थी। वर्ष 2011 में 24 साल की उम्र में 35 डॉक्टर्स की टीम ने उनका ऑपरेशन किया, जो करीब 24 घंटे तक चला। सौम्या इस बीमारी से 14 साल तक पीड़ित रहीं। इस दौरान डांस करने की चाहत हुई और सोशल मीडिया के माध्यम से सीखने का प्रयास करने लगीं। वहीं, कंटेंट राइटिंग का कार्य करते हुए फेमस यूट्यूबर भी बन गई। आज सौम्या के यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

गदर-2 के गाने पर मुंबई से मिला आमंत्रण

सौम्या सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फिल्मी गानों पर अपने डांस के वीडियो बनाकर भी पोस्ट करती हैं। हाल ही में सौम्या ने गदर 2 के चर्चित सॉन्ग चल तेरे इश्क में डांस को रीक्रिएट किया। इस रीक्रिएशन का वीडियो सॉन्ग की कोरियोग्राफर सबीना खान और एक्ट्रेस सिमरत कौर के पास पहुंच गया। सौम्या का ये रीक्रिएट डांस इन्हें इतना पसंद आया कि इन्होंने सौम्या को मुंबई आने और उनके साथ रील बनाने का आमंत्रण दिया है।

माधुरी दीक्षित ने वीडियो किया री-ट्वीट

माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा है कागा’... गाने पर सौम्या का डांस वीडियो देख किसी ने इसे अदाकारा माधुरी दीक्षित को टैग किया। उन्होंने इस वीडियो को देख इसे री-ट्वीट किया। इसके बाद सौम्या के इस वीडियो को देश-दुनिया में खूब पसंद किया गया।

कोरोना में वीडियो बनाना शुरू किए

सौम्या बताती हैं कि मुझे बचपन से ही डांस का शौक था। ऑपरेशन के बाद लगा कि अब ये शौक सिर्फ दिल में ही रह जाएगा, लेकिन कोरोना के दौरान जब लोग जिंदगी की जंग हार रहे थे तो लगा कि मुझे कॉमेडी और डांस वीडियो बनाकर लोगों को इंस्पायर करना चाहिए। मैंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू किए। 20 दिन में 1.5 लाख फॉलोअर्स हो गए। 21वें दिन सरकार ने इसे बैन कर दिया। फिर लगा कि मैं अब क्या करूंगी। ये सारे शॉर्ट वीडियो मैंने यू-ट्यूब पर डाल दिए। अब पापा-मम्मी के साथ कॉमेडी और डांस वीडियो डालती हूं तो इसे देशभर के लोग पसंद करते हैं।

संदर्भ स्रोत: अमर उजाला/पत्रिका

संपादन: मीडियाटिक डेस्क

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर
न्यूज़

सेहत : पुरुषों से 3 वर्ष ज्यादा जीती हैं महिलाएं, फिर , भी 15.5% जीवन खराब सेहत में बिताती हैं

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं इसकी प्रमुख वजह हैं।

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...