विजयाराजे सिंधिया

blog-img

विजयाराजे सिंधिया

चित्रांकन : ज़ेहरा कागज़ी

• सुधीर जैन, सतना

• डाक टिकटों में मप्र की महिलाएं

देश के सम्मानित राजनीतिक नेताओं में थीं शुमार।

पति के निधन के बाद शेष जीवन सामाजिक और राजनीतिक कार्यो के लिए किया समर्पित।

शिक्षा के प्रसार, गरीबों और दलितों की सहायता करने रहीं प्रतिबद्ध।

महिलाओं के उत्थान तथा कमजोर वर्गो की भलाई के कार्य में रहीं संलग्न। 

• कई बार भारतीय संसद के दोनों सदनों में चुनी ग

मध्यप्रदेश की अग्रणी राजनीतिज्ञ, समाज सेविका, पूर्व ग्वालियर रियासत की राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया का जन्म एक अभिजात परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सागर में तथा उच्च शिक्षा बनारस एवं लखनऊ से प्राप्त की। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जेैन ने उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। 1941 में उनका विवाह ग्वालियर राजघराने के वंशज जीवाजीराव सिंधिया के साथ हुआ। राजनीति में राजमाता का प्रवेश 1957 में हुआ, जब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता, बाद में उन्होंने कई बार जनसंघ से लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधान सभा के चुनावों में जीत हासिल की। वे देश के अत्यंत सम्मानित राजनीतिक नेताओं में से एक थीं । 1961 में पति का निधन होने पर उन्होंने अपना शेष जीवन विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यो के लिए समर्पित कर दिया। राजनीति में पूर्णत: सक्रिय रहने के बावजूद राजमाता विजयाराजे सिंधिया शिक्षा के प्रसार तथा गरीबों और दलितों की सहायता करने के लिये समान रूप से प्रतिबद्ध रहीं। वे अनेक ख्याति प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण और विकास में संलग्न रहीं। महिलाओं के उत्थान तथा कमजोर वर्गो की भलाई के लिए उन्होंने अनेक परियोजनाएं शुरू कीं । भारतीय डाक विभाग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया पर चार रूपये मूल्य का एक बहुरंगी टिकट 20 दिसम्बर 2001 को जारी किया गया।

लेखक डाक टिकट संग्राहक हैं।

© मीडियाटिक

इन्हें भी पढ़िये -

क्रांति त्रिवेदी

सुभद्राकुमारी चौहान

महारानी अहिल्याबाई

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



कुशल शासक नवाब सुल्तान जहाँ बेगम जो अपने सौतेले पिता के कारण माँ से हो गयी थीं दूर
भोपाल की नवाब बेगमें

कुशल शासक नवाब सुल्तान जहाँ बेगम जो अपने सौतेले पिता के कारण माँ से हो गयी थीं दूर

सुल्तान जहां एक योग्य और कुशल प्रशासक सिद्ध हुई। कुछ वर्षों में ही उन्होंने भोपाल के प्रशासन और जन जीवन पर अपनी योग्यता...

क्रांति त्रिवेदी
डाक टिकटों पर मध्यप्रदेश की महिला विभूतियाँ

क्रांति त्रिवेदी

हिन्दी की प्रख्यात लेखिका श्रीमती क्रान्ति त्रिवेदी का जन्म 28 सितम्बर 1932 को अविभाजित मध्यप्रदेश के रायपुर में हुआ था।

रानी रूपमती जिसने की थी रागिनी भूप कल्याण की रचना
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

रानी रूपमती जिसने की थी रागिनी भूप कल्याण की रचना

मालवा की रानी रूपमती और उसके पति सुल्तान बाज बहादुर की प्रणय गाथा आज भी माण्डू दुर्ग के अवशेषों में प्रतिध्वनित होती है।

एक गूजर बाला, जो मशहूर हुई मृगनयनी के नाम से
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

एक गूजर बाला, जो मशहूर हुई मृगनयनी के नाम से

राजा मानसिंह निम्‍मी के नयन सौंदर्य , और शिकार मे लक्ष्‍यवेध से मुग्‍ध होकर वे उसे विवाह करके… ग्‍वालियर ले गये

पहला भारतीय एक महिला, नर्मदा घाटी में मिला था मानव जीवाश्म
पहला भारतीय एक महिला

पहला भारतीय एक महिला, नर्मदा घाटी में मिला था मानव जीवाश्म

पहला भारतीय कौन है? मतलब पहला मानवीय जीव जो इस धरती पर रहा

कौन थी गन्ना बेगम जो सेना में मर्दों के भेस  में रहती थी
मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाएं

कौन थी गन्ना बेगम जो सेना में मर्दों के भेस में रहती थी

गन्ना एक रूपवती और गुणवान युवती थी, उसके पिता अब्दुल कुली ख़ान ईरान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे।