भोपाल की रेणुका जिन्होंने चुनौतियों को

blog-img

भोपाल की रेणुका जिन्होंने चुनौतियों को
पार कर हॉकी और पावरलिफ्टिंग में कमाया नाम

छाया : स्व संप्रेषित 

भोपाल। हॉकी और पावरलिफ्टिंग को एक समय पुरुषों के वर्चस्व वाला खेल माना जाता था, लेकिन महिला शक्ति अब इस धारणा को बदल रही है। भोपाल की हॉकी खिलाड़ी रेणुका निगम ने पहले हॉकी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. अब पावरलिफ्टिंग में भी अपना पावर दिखा रही हैं।

छोटी सी उम्र से अपने करियर के साथ ही परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हैं। अपने खेल के साथ ही नई पौध को तैयार करने में भी अपनी ऊर्जा लगा रही हैं। छोटी उम्र में पिता का साया उठने के बाद रेणुका का जीवन ही बदल गया, इस दौरान वे जूनियर हॉकी खेल रही थीं। माता को अनुकंपा नियुक्ति मिली और पांच भाई-बहनों ने इसी में जीना सीख लिया, खेल उपकरण खरीदने के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता। रेणुका ने हॉकी खेलना जारी रखा और उन्हें मप्र सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया, शासकीय सेवा में आने के बाद उनकी भूमिका में एक बार फिर बदलाव आ गया अब खेल के साथ नौकरी और परिवार की जिम्मेदारी भी आ गई। 2005 में रेणुका ने पावरलिफ्टिंग खेल में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया, उनकी इसी लगन के चलते उन्हें अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता की मध्य प्रदेश टीम में शामिल किया गया। 2010 में उनकी माता का निधन हो गया। बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी, दो छोटे भाई और एक छोटी बहन की जिम्मेदारी रेणुका ने उठाई।

रेणुका ने बताया कि खेल ने मुझे हमेशा चुनौतियों का सामना करना सिखाया है। इसलिए न मैंने परिवार छोड़ा न ही खेल। अपना खेल भी जारी है और नए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी कर रही हूं। अभी हाल में ही मध्य प्रदेश की सिविल सेवा हॉकी टीम के साथ आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्पर्धा खेलने गई थी।

सिविल सेवा के लिए तैयार की मध्य प्रदेश की महिला हॉकी टीम

रेणुका निगम ने बताया सिविल सर्विसेज हाकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की महिला हाकी टीम को तैयार किया है। 40 वर्षों में पहली बार मध्य प्रदेश की हाकी टीम ने कुरुक्षेत्र में भाग लिया था। तब से मध्य प्रदेश महिला हॉकी टीम अब तक कई बार खेल चुकी हैं।

मध्य प्रदेश बेंचप्रेस में जीता स्वर्ण पदक

रेणुका ने पिछले साल सितंबर में आयोजित मप्र ब्रेचप्रेस पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता है। वे पावरलिफ्टिंग, एथलीट और हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  38 से अधिक बार मप्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 

नेशनल हॉकी पॉवर लिफ्टिंग और एथलेटिक्स

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में
न्यूज़

ऑटो ड्राइवर की बेटी रीना यादव का WMPL में , चयन, भोपाल बुल्स ने दिया मौका

शहडोल की बेटी रीना यादव क्रिकेट में कर रहीं कमाल, WMPL में भोपाल बुल्स टीम में मिली जगह

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी
न्यूज़

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा संभालेंगी , टीम इंडिया-ए की कमान

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के...

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में
न्यूज़

मांजरोद कला : जहां पूरी पंचायत महिलाओं के हाथों में

बुरहानपुर की ग्राम पंचायत मांजरोद कला में पंचों से लेकर सरपंच सभी महिलाएं. विकास की नई इबारत लिख रही पंचायत.

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं
न्यूज़

सीहोर पुलिस में महिला नेतृत्व: एसपी सहित शीर्ष पदों पर महिलाएं

सीहोर में पुलिस प्रशासन में नारी शक्ति का असर, महिलाओं के नेतृत्व में नई शुरुआत

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी
न्यूज़

खेत से सियासत तक: गुड्डी बाई आदिवासी , बनीं सहरिया विकास परिषद की अध्यक्ष

ईमानदारी की मिसाल बनीगुड्डी बाई मप्र सरकार ने सहरिया विकास परिषद का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।