भोपाल की शिवांगी का थाइलैंड में जलवा, जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया  का खिताब

blog-img

भोपाल की शिवांगी का थाइलैंड में जलवा, जीता ग्लैमोन मिसेज इंडिया  का खिताब

छाया: नव दुनिया

3 महीने में घटाया 22 किलो वजन

भोपाल।  भोपाल की रहने वाली शिवांगी पांडे ने ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है। ऐसा कर के उन्होंने साबित किया है कि एक स्त्री का अस्तित्व एक समर्पित गृहिणी, एक मां, एक बेटी, एक बहू के रूप में ही नहीं है, बल्‍कि वह आधुनिक युग में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की ताकत रखती है। शादी के बाद भी अपनी अलग पहचान बना सकती है। बता दें कि शिवांगी पांडे ने एक पत्नी, एक मां होने के साथ ही अपने जीवन को एक रंगमंच देने का प्रयास किया और बेहतरीन सफलता प्राप्त की।

शिवांगी के पति राजेश हेनरी मध्यप्रदेश शासन के आबकारी विभाग में अपर आबकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं, जिन्होंने शिवांगी के इस मार्ग को सुगमता प्रदान की। फुकेत, थाइलैंड में आयोजित प्रतियोगिता ग्लैमोन मिसेज इंडिया 2022 के ताज से नवाजी जाने वाले शिवांगी का अपना सफर एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, ड्रेस डिजाइनर, रिलेशनशिप काउंसलर, गीत लेखक, इवेंट प्लानर के रूप में जारी है। उन्‍होंने फरवरी 2022 में ग्‍लैमोन कंपनी द्वारा मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के ऑडिशन में भाग लिया, जहां पूरे भारत के 60 से ज्यादा प्रतियोगियों के बीच फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। अंत में 20 सितंबर को थाईलैंड के फुकेत में उन्‍हें मिसेस इंडिया का ताज पहनाया गया।

ऐसी थी ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी....
इस पेजेंट को हासिल करने के लिए शिवांगी ने खुद को इस तरह से ट्रांसफॉर्म किया कि 3 महीनो में 22 किलो तक वजन घटाया और फिटनेस का एक नया रिकॉर्ड सेट किया। शिवांगी ने बताया कि मैं इस कॉन्टेस्ट को मजाक में ले रही थीं। मेरा वजन 96 किलो था। फरवरी 2022 में मेरा सिलेक्शन हुआ। टीम ने बोला कि मुझे कुछ वजन घटाने की जरूरत है। तब मैंने इसे सीरियसली लिया और सबसे पहले अपना रूटीन बदला। डिनर और लंच के बाद 5000 कदम चलना शुरू किया। बॉडी स्ट्रेंग्थ के लिए 29 दिन जिम किया, 16 घंटे का फास्टिंग डाइट प्लान किया। पूरा खाना एक बार में खाने की बजाय टुकड़ों में खाती थी। ऐसा करने पर पहले ही महीने में 5 किलो वजन घट गया, तो मोटिवेशन मिला और वॉक को बढ़ाकर 15000 स्टेप्स कर दिया। जिम बंद किया और खूब पानी पीया। थाई और पैरों की मसल्स की टोनिंग के लिए हील्स पहनना शुरू किया। इस ट्रांसफॉर्मेशन से मुझे मेरे 10 साल पुराने कपड़े फिर से फिट आने लगे।

साभार नवदुनिया और दैनिक भास्कर

 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस
न्यूज़

मुलताई की 6 बेटियां राष्ट्रीय टेनिस , बॉल क्रिकेट में दिखाएंगी दम

मध्यप्रदेश जूनियर टीम में हुआ चयन राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल
न्यूज़

बाइक मैकेनिक बनीं इंद्रावती, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, आज बाइक और मशीनों की दुनिया में बना रहीं अपनी पहचान

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता
न्यूज़

डॉ. आस्था धवन को मिला लोकमाता , अहिल्यादेवी होलकर विशिष्ट सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय
न्यूज़

पिता बेचते हैं चाय-नाश्ता, अब भारतीय , हॉकी टीम में शामिल नामी गीताश्री

3 साल पहले हॉकी का 'ह' भी नहीं आता था, 12 साल की नामी गीताश्री ने रचा इतिहास,

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल
न्यूज़

रीवा की जाह्नवी राजपूत भोपाल बुल्स में शामिल

पिता को खोने का दर्द भूल बेटी ने किया कमाल

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने
न्यूज़

-18 डिग्री तापमान में ज्योति रात्रे ने , फतह की मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी

भोपाल की ज्योति रात्रे ने रचा इतिहास, तीन महाद्वीपों के सर्वोच्च ज्वालामुखियों तक पहुंचने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महि...